फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aryan Khan Cruise drugs case : WhatsApp chat on which the basis was made, That Is Not An Evidence, neither medical examination nor videography

Aryan Khan Cruise drugs case : जिस व्हाट्सएप चैट को आधार बनाया, वह सुबूत ही नहीं, न मेडिकल जांच हुई और न ही वीडियोग्राफी

Sat, 28 May 2022 06:19 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 28 May 2022 06:19 AM IST
सार

आर्यन को छोड़ने के एवज में 25 करोड़ रुपये की डील होने की बात सामने आई थी। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इसके अलावा वानखेड़े पर कई आरोप लगाए थे। केंद्र ने वित्त मंत्रालय को एनसीबी के तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि फर्जी जाति प्रमाणपत्र देने के मामले में भी उचित कार्रवाई शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
Aryan Khan Cruise drugs case : WhatsApp chat on which the basis was made, That Is Not An Evidence, neither medical examination nor videography
आर्यन खान - फोटो : social media

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की एसआईटी टीम ने क्रूज ड्रग मामले की शुरुआती जांच में गंभीर अनियमितता पाई। अधिकारियों ने कहा कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार करने वाली पहली टीम ने आरोपियों की मेडिकल जांच नहीं कराई, वीडियो रिकॉर्डिंग और व्हाटसएप चैट के लिए सुबूत जुटाने में भी लापरवाही बरती।

विज्ञापन


एनसीबी महानिदेशक (डीजी) एसएन प्रधान ने कहा कि जांच में कमियां थीं और आरोपी के व्हाटसएप चैट कोई फिजिकल पुष्ट सुबूत नहीं है जोकि अदालत में आरोपों को साबित करने के लिए आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी विशेष जांच टीम द्वारा जुटाए गए सुबूतों के आधार पर आरोपपत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


ऐसे ध्वस्त हुए वानखेड़े के दावे
आर्यन को जब हिरासत में लिया गया था तो समीर वानखेड़े के नेतृत्व वाली एनसीबी ने दावा किया था कि उनके पास से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस और एनडीएमए की 22 गोलियां जब्त की गई। इनकी कीमत 1.33 लाख रुपये बताई गई थी। हालांकि एनसीबी के उप महानिदेशक (डीडीजी) संजय सिंह ने कहा कि जांच में पता चला कि ड्रग्स आर्यन के पास से नहीं, बल्कि उसके दोस्त अरबाज खान के पास से बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस से संबंधित नहीं है व्हाट्सएप चैट
आर्यन की गिरफ्तारी के वक्त दावा किया गया था कि उसने व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स को लेकर चर्चा की थी। कहा गया था कि चैट में सामने आया कि आर्यन और अभिनेत्री अनन्या पांडे के बीच इसे लेकर बात हुई थी। सिंह ने कहा कि जिस व्हाट्सएप चैट की बात हो रही है, वह भी इस केस से संबंध नहीं रखती है।

25 करोड़ के सौदे के लगे थे आरोप
आर्यन को छोड़ने के एवज में 25 करोड़ रुपये की डील होने की बात सामने आई थी। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इसके अलावा वानखेड़े पर कई आरोप लगाए थे।

फर्जी जाति प्रमाणपत्र में भी घिरे
केंद्र ने वित्त मंत्रालय को एनसीबी के तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि फर्जी जाति प्रमाणपत्र देने के मामले में भी उचित कार्रवाई शुरू की जा रही है।

सत्य की जीत
आखिर सत्य की जीत हुई। आर्यन को गिरफ्तार करने या आरोप के लिए कोई सुबूत नहीं मिला। एनसीबी ने अपनी गलती मानी। महसूस किया कि आर्यन के खिलाफ कार्रवाई का कोई कारण नहीं था। -मुकुल रोहतगी, आर्यन के वकील


गुजरात ड्रग्स का प्रवेशद्वार बन गया है : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह दोनों गुजरात से हैं। इसके बावजूद उनकी नाक के नीचे गुजरात गेटवे ऑफ ड्रग्स क्यों बन रहा है। दोनों नेता इस पर चुप क्यों हैं? इस सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए क्या रूपरेखा बनाई है, स्पष्ट करें?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed