फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   arvind panagariya said is better than European Union

'लोकतंत्र के तौर पर यूरोपीय संघ से बेहतर स्थिति में भारत'

Sun, 27 Mar 2016 02:00 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
arvind panagariya said is better than European Union

भारत और यूरोपीय संघ में विविधता के मुद्दे पर तुलना करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने शनिवार को कहा कि एक संगठित इकाई के तौर पर विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत यूरोपीय संघ की तुलना में बेहतर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि आने वाले दशकों के दौरान भारत में उच्च वृद्धि दर देखा जाना अवश्यंभावी है

विज्ञापन


 भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक समारोह में जाने माने अर्थशास्त्री पनगढ़िया ने कहा कि भारी विविधता और विभिन्न परंपराओं और संस्कृति के बावजूद  भारत एक संकठित इकाई रहा है। वह अक्सर भारत को ‘हंगामे वाला लोकतंत्र’ कहे जाने से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे। अर्थशास्त्री जगदीश भगवती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सिंगापुर के पहले प्रधानमंत्री ली कुआन यू के भारत को ‘हंगामे वाला लोकतंत्र’ कहे जाने वाले बयान पर भगवती ने कहा था कि ‘आप हंगामा सुनते हैं और मैं संगीत सुनता हूं।’
विज्ञापन


पनगढ़िया ने कहा, ‘इसी से सारी बातें साफ हो जाती हैं। जरा इसके बारे में सोचिए कि भारत से काफी कम विविधता वाले यूरोपियन आज एक राज्य बनने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक यूरोप के तरफ उठाए गए कदम में कई सारी कठिनाइयां हैं। एकल मुद्रा संघ के तौर पर भी इस बात की आशंका है कि ग्रीस इस संघ से अलग हो सकता है और कल को स्पेन इससे अलग हो सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed