फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal Supports Rahul Gandhi said everyone needs to come together to save the country Updates

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के साथ खड़े हुए केजरीवाल, बोले- देश बचाने के लिए सबको एक साथ आने की जरूरत

Fri, 24 Mar 2023 07:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 24 Mar 2023 07:09 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा के परिसर में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह एक निर्णय के 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई, यह चिंता पैदा करने वाली है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Supports Rahul Gandhi said everyone needs to come together to save the country Updates
Delhi CM Arvind Kejriwal - फोटो : Agency

विस्तार

राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के बाद अरविंद केजरीवाल खुलकर उनके साथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि देश में वन पार्टी, वन सिस्टम लाने की कोशिश हो रही है। इसे तानाशाही कहते हैं। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी की लड़ाई नहीं है। यह देश बचाने की लड़ाई है और इसके लिए सबको एक साथ खड़े हो जाना चाहिए। 

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा के परिसर में मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह एक निर्णय के 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई, यह चिंता पैदा करने वाली है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी को समाप्त करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि इस देश की आजादी के लिए पूरे देश ने एक साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थी। इस देश और उसके लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे देश को एक साथ आना पड़ेगा।    
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल का यह रुख महत्त्वपूर्ण है। अब तक आम आदमी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी मोर्चे में शामिल होने से कतराती रही थी। लेकिन राहुल गांधी को दो साल की सजा होने के बाद से ही वे खुलकर कांग्रेस के साथ खड़े होते देखे जा रहे हैं। अदालत का निर्णय आने के बाद  भी उन्होंने राहुल गांधी के पक्ष में बयान दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल प्रकरण पर जिस तरह ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल ने राहुल के पक्ष में बयानबाजी की है, माना जा रहा है कि यह विपक्षी एकता को मजबूत करने की दिशा में काम कर सकता है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed