फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal's aide Nitin Tyagi joins BJP, had opposed Aam Aadmi Party in the elections

Delhi: केजरीवाल के खास सहयोगी नितिन त्यागी भाजपा में शामिल, चुनाव में किया था आम आदमी पार्टी का विरोध

Sun, 16 Jun 2024 06:33 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Jun 2024 06:33 PM IST
सार

Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीबी रहे नितिन त्यागी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal's aide Nitin Tyagi joins BJP, had opposed Aam Aadmi Party in the elections
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में नितिन त्यागी भाजपा में शामिल, साथ में दिल्ली भाजपा अध् - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आंदोलन के दिनों के साथी रहे और लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नितिन त्यागी आज भाजपा में शामिल हो गए। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बीच में ही अचानक उन्होंने खुद को आम आदमी पार्टी  के चुनाव प्रचार से अलग कर लिया था।

विज्ञापन


उन्होंने आप पर हर महिला को प्रति माह आर्थिक सहायता देने की योजना को एक झूठ बताते हुए पार्टी पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया था। वहीं, आम आदमी पार्टी के लोगों के अनुसार पूर्वी दिल्ली लोकसभा का टिकट न पाने पर उन्होंने भाजपा से हाथ मिला लिया था। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें आम आदमी पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


नितिन त्यागी के भाजपा में शामिल होने पर दिल्ली भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि त्यागी के पार्टी में आने से मजबूती मिलेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से भाजपा को दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल हुई है अब और लोग भी भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं, उन्होंने उम्मीद जताई कि 2025 की दिल्ली विधानसभा चावन के दौरान भाजपा आम आदमी पार्टी को हराकर सत्ता हासिल करने में सफल रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि नितिन त्यागी जैसे कर्मठ नेताओं के भाजपा के साथ आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अधिक मजबूत इरादों के साथ जनता की सेवा करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed