{"_id":"5a54b8124f1c1b09788b76cd","slug":"arvind-kejriwal-permitted-to-rally-in-maharashtra-on-january-12","type":"story","status":"publish","title_hn":" 12 जनवरी को महाराष्ट्र में रैली की केजरीवाल को मिली अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
12 जनवरी को महाराष्ट्र में रैली की केजरीवाल को मिली अनुमति
मुंबई
Updated Tue, 09 Jan 2018 06:17 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
मुंबई पुलिस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में 12 जनवरी को रैली करने की अनुमति दे दी है। पुलिस ने पिछले सप्ताह भीड़ संभालने में दिक्कतों का हवाला देकर रैली करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
आम आदमी की प्रवक्ता प्रीति शर्मा मेनन ने मंगलवार को कहा कि जिला पुलिस ने सोमवार को कार्यक्रम की अनुमति दे दी। मराठी में किए गए एक ट्वीट में केजरीवाल ने कहा, ‘12 जनवरी को राजमाता जीजाऊ जयंती के अवसर पर मैं महाराष्ट्र के लोगों से बातचीत करने सिंदखेड़ राजा आ रहा हूं।’
विज्ञापन
केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। वह 17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की मां जीजाबाई (जिन्हें जीजाऊ भी कहते हैं) की वर्षगांठ पर रैली को संबोधित करेंगे। सिंदखेड़ राजा में इस मौके पर हरसाल एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन