फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal attacks of BJP launched Lok Sabha election campaign

आप ने खोला केंद्र के खिलाफ मोर्चा, केजरीवाल ने भाजपा पर हमला कर किया लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद

Mon, 27 Aug 2018 09:11 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal attacks of BJP launched Lok Sabha election campaign

आम आदमी पार्टी ने अपने पुराने अंदाज में लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। सोमवार को पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर मेट्रो स्टेशन पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के साथ दिल्ली सरकार के टकराव का खूब उल्लेख किया। केजरीवाल ने अपने सरकार की उपलब्धियों का जबरदस्त तरीके से उल्लेख किया और यह बताने की कोशिश की कि अगर उन्हें केंद्र का साथ मिलता तो वह और अधिक विकास कर पाए होते। इस तरह यह स्पष्ट हो गया कि अगले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी का एजेंडा क्या होगा। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता राजधानी में हो रही सीलिंग से बेहद परेशान है। अगर भाजपा के सांसद चाहते तो यह सीलिंग रुक सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं चाहा इसलिए दिल्ली के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को यहां की सातों लोकसभा सीटें उन्हें सौंप दीं लेकिन अब समय आ गया है कि उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए क्या किया। केजरीवाल के मुताबिक अगर उन्हें दिल्ली के सांसदों का साथ मिलता तो वे ज्यादा विकास कर पाते। 
विज्ञापन


पार्टी ने आतिशी मार्लेना को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। माना जा रहा है कि वही यहां से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। आतिशी ने भी अपने भाषण में भाजपा को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ सड़क का नाम विकास मार्ग रख देने से विकास नहीं होता। पूर्वी दिल्ली में किए गए विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए आतिशी ने कहा कि पूरी दिल्ली में यह सबसे पिछड़ा इलाका माना जाता है क्योंकि यहां के भाजपा-कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने इस जगह में कोई विकास नहीं किया। अगर ऐसा किया होता तो यहां के लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए केंद्रीय या मध्य दिल्ली की तरफ जाने की जरुरत न पड़ती।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आतिशी मार्लेना शिक्षा सलाहकार के पद पर काम कर रहीं थीं और बहुत उपयोगी सुझाव दे रहीं थीं, लेकिन उनके सुझावों से घबराकर साजिश के तहत उन्हें हटाया गया। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनगर के इस चुनाव कार्यालय में जल्दी ही इस क्षेत्र की सांसद बैठेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed