फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal: After Nitish, another leader trying to unite the opposition, Kejriwal will go to meet Mamta

Politics: केजरीवाल ने केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा के लिए ममता से की मुलाकात; टीएमसी ने दिया समर्थन का आश्वासन

Tue, 23 May 2023 05:33 PM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 23 May 2023 05:33 PM IST
सार

ममता से मिलने से पहले इस अध्यादेश पर केजरीवाल ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। नीतीश ने इस मामले में आप को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal: After Nitish, another leader trying to unite the opposition, Kejriwal will go to meet Mamta
ममता बनर्जी से मिले अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कोलकाता पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य सचिवालय नबान्न में मुलाकात की। कोलकाता पहुंचने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, राज्यसभा सदस्य संजय कुमार और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का स्वागत किया।

विज्ञापन


 


केजरीवाल ने कही यह बात
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में देखा कि राज्यपाल कैसे सरकार को तंग कर रहे हैं। दिल्ली में इन्होंने जो किया वह जनतंत्र के खिलाफ है। देश की जनता को इस अहंकारी सरकार को हटाना चाहिए। मैं दीदी का धन्यवाद करूंगा कि राज्यसभा में इन्होंने कहा कि वे हमारा समर्थन करेंगी। राज्यसभा में अगर यह बिल गिर जाता है तो यह 2024 से पहले सेमीफाइनल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल को मिला टीएमसी का साथ
बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी केंद्र सरकार जो दिल्ली सरकार के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई है उसका हम विरोध करेंगे और मैं सभी पार्टियों को भी इसपर साथ आने का आग्रह करती हूं। अगर जरूरत पड़ेगी तो फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

ममता ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, चुनाव के लिए केवल छह महीने रह गए हैं, हो सकता है उससे पहले भी कोई चमत्कार हो जाए और केंद्र की सरकार चली जाए। वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थीं।

विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करने में जुटे केजरीवाल
दरअसल, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश को लेकर केंद्र के खिलाफ अपनी सरकार की लड़ाई में विपक्षी दलों का समर्थन हासिल करने की कोशिश में लगे हैं। केजरीवाल विमान से दोपहर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे।


नीतीश से भी मिले थे केजरीवाल
ममता से मिलने से पहले इस अध्यादेश पर केजरीवाल ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी। नीतीश ने इस मामले में आप को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। केजरीवाल बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed