फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh-Uttarakhand issue Raised in Parliament

नाव में छेद होगा तो वह डूबेगी ही : राजनाथ

Wed, 20 Jul 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
Arunachal Pradesh-Uttarakhand issue Raised in Parliament
- फोटो : PTI

अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे को लेकर संसद में जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस पार्टी ने अरुणाचल और उत्तराखंड के राजनीतिक मामलों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। वहीं, सरकार ने भी पलटवार करते हुए उल्टा कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों प्रदेशों में उत्पन्न हुआ राजनीतिक संकट कांग्रेस का आंतरिक मामला था। उन्होंने कहा कि यदि किसी नाव में छेद होगा तो उस नाव का डूबना तय है।

विज्ञापन


मंगलवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुक्त अपने नारे को अमली जामा पहनाने के लिए केंद्र सरकार गलत तरीकों का इस्तेमाल करके लोकप्रिय सरकारों को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड के राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ बाबा साहब अंबेडकर की जन्मशती की हम 125वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। पीएम मोदी संविधान के सर्वोपरि होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


मगर केंद्र सरकार कांग्रेस शासित राज्यों में संविधान, लोकतंत्र और जनता के हितों की हत्या कर रही है। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह पिछले दरवाजे से कांग्रेस की सरकारों को कमजोर कर खुद सत्ता हासिल करने में लगी है। खड़गे ने अरुणाचल प्रदेश पर 17 जुलाई को आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि शीर्ष न्यायालय ने केंद्र को ऐसा तमाचा मारा है कि अब शायद ही वह ऐसी कोई हरकत करेगी। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की इनकी आदत है

Arunachal Pradesh-Uttarakhand issue Raised in Parliament
खड़गे ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की इनकी आदत है। उन्होंने कहा कि मणिपुर और हिमाचल में भी भाजपा ने चुनी हुई सरकारों को कमजोर करने का प्रयास किया था।

खड़गे के आरोपों का जवाब देते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इतिहास की याद दिलाते हुए कहा कि आजादी के बाद देश में लोकप्रिय सरकारों को अस्थिर करने का रिकॉर्ड कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस पार्टी ने 105 लोकप्रिय सरकारों को अस्थिर किया है।

गृहमंत्री ने अरुणाचल और उत्तराखंड के राजनीतिक संकट को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि किसी भी चुनी हुई सरकार को अस्थिर नहीं करना चाहिए। यह स्वस्थ लोकतंत्र की परिपाटी के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों में कांग्रेस की अंदरूनी वजहों से राजनीतिक संकट उत्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यदि किसी नाव में छेद होगा तो उस नाव का डूबना तय है। अगर विपक्ष चर्चा चाहेगा तो मैं तैयार हूं। 

असंतुष्ट कांग्रेसी सांसदों ने किया वाकआउट

Arunachal Pradesh-Uttarakhand issue Raised in Parliament

गृहमंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस और राजद सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया। इस बीच गृहमंत्री के बयान के दौरान भी कांग्रेस सांसदों ने शोर मचाकर व्यवधान पैदा करने का प्रयास किया। वहीं खडगे के बोलने के दौरान सत्ता पक्ष के सांसदों ने भी थोड़ा हंगामा किया। उनके तमाचा मारने के बयान पर ऐतराज जताते हुए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने इसे अमर्यादित बताया। लोकसभा अध्यक्ष ने भी इसे कार्यवाही से अलग करने की बात कही। 

कम समय मिलने पर कांग्रेस ने हंगामा काटा

Arunachal Pradesh-Uttarakhand issue Raised in Parliament

इस बीच शून्यकाल में मामला उठाने के वजह से खड़गे को स्पीकर ने कम ही समय दिया। जिस पर कांग्रेस सांसदों ने अध्यक्ष से आग्रह किया जिसके स्वीकार न होने के बाद उन्होंने हंगामा काटा। इस बीच मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडे़कर को अध्यक्ष ने विधेयक पेश करने की अनुमति दे दी। उनके विधेयक पेश करने के बाद गृहमंत्री का बयान जारी हो गया। जबकि विपक्ष ने पूरी चर्चा की मांग की। कांग्रेस ने इस मामले पर कार्यस्थगन का प्रस्ताव भी दिया हुआ था। जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed