फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Chief Minister Pema Khandu flagged off the Brahmaputra River rafting expedition

Arunachal: मुख्यमंत्री ने ब्रह्मपुत्र नदी राफ्टिंग अभियान को दिखाई हरी झंडी, साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 11 Jan 2025 09:53 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:53 PM IST
सार

Arunachal: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ब्रह्मपुत्र नदी पर राफ्टिंग के ऐतिहासिक अभियान को हरी झंडी दिखाई। यह अभियान एक महीने तक चलेगा। इस अभियान का मकसद साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यावरण जागरूकता फैलाना और युवाओं को साहसिक खेलों में प्रेरित करना है।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh Chief Minister Pema Khandu flagged off the Brahmaputra River rafting expedition
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ  एनआईएमएएस के निदेशक कर्नल रणवीर सिंह जमवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को ब्रह्मपुत्र नदी पर राफ्टिंग करने के लिए एक ऐतिहासिक अभियान को हरी झंडी दिखाई। यह अभियान 14 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश के गेलिंग से शुरू होगा और 14 फरवरी को असम के धुबरी-हातसिंगीमारी में समाप्त होगा। इस आयोजन राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (एनआईएमएएस) की ओर से किया जा रहा है

विज्ञापन


गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि यह अपनी तरह की पहली यात्रा है, जो ब्रह्मपुत्र नदी के 916 किलोमीटर की यात्रा करेगी। यह इसके सौंदर्य और चुनौतीपूर्ण रैपिड्स को प्रदर्शित करेगी। इस अभियान का उद्देश्य साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यावरणीय जागरूकता को प्रोत्साहित करना और युवाओं को साहसिक खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


ईटानगर में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में एनआईएमएएस के निदेशक कर्नल रणवीर सिंह जमवाल ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू को इस अभियान के उद्देश्यों, चुनौतियों और अपेक्षित परिणामों के बारे में जानकारी दी। जमवाल एनआईएमएएस के उपाध्यक्ष भी हैं। मुख्यमंत्री ने पूरी टीम से बातचीत की, उन्हें शुभकामनाएं दीं और चुनौतीपूर्ण अभियान की सफलता के प्रति विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि वे टीम के वापस लौटने पर उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐतिहासिक अभियान न केवल मानव आत्मा की अविजित शक्ति का प्रमाण होगा, बल्कि यह भारत में रिवर राफ्टिंग को एक साहसिक खेल के रूप में आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed