मनमोहन मुद्दा: पीएम मोदी की टिप्पणी पर जेटली ने दी सफाई, राहुल ने किया कटाक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनमोहन सिंह प्रकरण को लेकर राज्यसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली की सफाई पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष किया है। उन्होंने इस बयान पर ट्वीट से प्रतिक्रिया दी। राहुल ने कहा, ‘धन्यवाद मिस्टर जेटली। देश को यह याद दिलाने के लिए कि हमारे पीएम जो कहते हैं, उसका वह अर्थ नहीं होता और पीएम वह बात नहीं कहते, जिसका कोई अर्थ होता है।’
इस दौरान उन्होंने हैशटैग ‘बीजेपीलाइज’ का इस्तेमाल किया। अपने ट्वीट के साथ राहुल ने पीएम के उस भाषण का वीडियो भी साझा किया जिसमें मोदी ने गुजरात चुनाव में पाकिस्तान की साजिश होने की बात कही थी।
राज्यसभा में जेटली ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा था कि पीएम ने अपने भाषण में कभी भी पूर्व पीएम मनमोहन और पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की नीयत पर सवाल नहीं उठाया। पीएम मोदी ने परोक्ष रूप से भी इन दोनों की प्रतिबद्धता पर प्रश्न चिन्ह नहीं लगाया।
पढ़ें: सपा सांसद ने कहा- पाक ने जाधव को माना आतंकी, BJP ने की सदस्यता रद्द करने की मांग
बता दें कि कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी से मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोपों पर माफी की मांग पर अड़ी थी, जिसकी वजह से लगातार लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा हो रहा था और सदन की कार्यवाही स्थगित की जा रही थी।
सरकार की सफाई के बाद विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने सरकार को धन्यवाद दिया, और कहा कि चुनाव के दौरान हमारी पार्टी के नेताओं की तरफ से अगर कोई टिप्पणी आई हो, तो हम आगे से इस बात का खयाल रखेंगे कि पीएम पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कोई बयान न दिया जाये।
Thank leader of the house for clarification on what has been issue of contention. I,on behalf of my party, say that we disassociate from any comments made by any member during elections that may have hurt PM's dignity,also we don't want any such thing to be said in future-GN Azad pic.twitter.com/otxVLNWTqu
— ANI (@ANI) December 27, 2017
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा के पालनपुर में रैली के दौरान कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पर हमला बोला था। मोदी ने कहा था कि अय्यर ने अपने घर पर पाक के पूर्व जनरल अरशद रफीक से मीटिंग की थी जिसमें अहमद पटेल को सीएम बनाने की बात हुई थी। मोदी ने कहा कि मीटिंग में मनमोहन सिंह समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे।
गुजरात: अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाले पोस्टर से बवाल
मणिशंकर अय्यर का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा था कि गुजरात का अपमान करने वाले अय्यर ने तब के पाकिस्तान के हाई कमिश्नर से मुलाकात की थी, इसके पीछे क्या राज था? पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां क्यों बार-बार अहमद पटेल को सीएम बनाने में मदद करने का भरोसा देती रही है? मोदी ने आगे कहा कि अय्यर के घर एक सीक्रेट मीटिंग भी हुई थी जिससें मनमोहन सिंह भी शामिल हुए थे।