फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley son Rohan Jaitley filed nomination for the post of DDCA president

दिल्ली क्रिकेट की कमान संभालने की तैयारी में अरुण जेटली के बेटे, अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

Wed, 07 Oct 2020 07:55 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Oct 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley son Rohan Jaitley filed nomination for the post of DDCA president
पिता अरुण जेटली के साथ रोहन जेटली - फोटो : Twitter@rohanjaitley

दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का बेटा रोहन जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का अगला अध्यक्ष बनने को तैयार हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार व विवादों से भरी संस्था में अनावश्यक खर्चों को रोकने का वादा किया है।

विज्ञापन


डीडीसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन बुधवार को रोहन ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए इस पद के लिए नामांकन भरा। पता चला है कि उन्हें संघ में सभी बड़े गुटों का सहयोग प्राप्त है। उनके पिता का पिछले साल निधन हो गया था।
विज्ञापन



रोहन ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बातचीत के दौरान पीटीआई से कहा कि ‘हां, मैंने आज अपना नामांकन भरा है। मैं दिल्ली क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करना चाहूंगा और हर किसी से यही करना पसंद करूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि 31 वर्षीय रोहन डीडीसीए में सभी विरोधी गुटों की सर्वसम्मत पसंद होंगे। जब उनसे यह पूछा गया तो वह हंसने लगे। पेशे से वकील रोहन ने कहा कि ‘मुझे मुकाबले से कोई परेशानी नहीं है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अच्छा है। आइडिया यह है कि अच्छे लोगों को सही समय पर लाया जाए ताकि संतुलन और नियंत्रण बना रहे।'

उनकी योजनाओं के बारे में पूछने पर रोहन काफी स्पष्ट थे कि वे क्या हासिल करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि ‘पहला आइडिया एक ‘विजन डाक्यूमेंट’ लाने का है और साथ ही जरूरी संतुलन व नियंत्रण बनाने का है, ताकि हम सही दिशा में आगे बढ़ें।’

टेक्नोलॉजी के कुछ क्षेत्रों पर काम करूंगा- रोहन
उन्होंने कहा कि ‘मैं अखंडता, टेक्नोलॉजी के कुछ क्षेत्रों पर काम करूंगा और खेल प्रबंधन के साथ खेल क्लबों और बुनियादी ढांचों को भी अहमियत दूंगा।' सहयोगी स्टाफ के रुके हुए भुगतान और मुकदमों पर जो करोड़ों में खर्चा हो रहा है, उसका क्या? इस पर उन्होंने कहा कि ‘मैं इन मुद्दों को तभी निपटा सकता हूं जब मैं पदभार संभाल लूं। मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि कोई भी गैर जरूरी खर्चा नहीं होगा। केवल वैध खर्चों को ही वहन किया जाएगा।'

उन्होंने कहा कि ‘मैंने मुकदमे के खर्चों के बारे में खबर पढ़ी थी। मैं सभी से संघ की बेहतरी के लिए काम करने का आग्रह करूंगा।' रोहन पहली बार क्रिकेट प्रशासन में प्रवेश करेंगे और डीडीसीए में कई विरोधी गुट हैं। विनोद तिहाड़ा गुट, एसपी बंसल गुट और सीके खन्ना गुट इनमें से कुछ हैं।

उन्होंने कहा कि ‘गुटबंदी हमेशा से डीडीसीए में रही है। अगर आप सर्वसम्मति बनाने को देखोगे तो मैं इसे अलग नजरिए से देखना चाहूंगा। प्रत्येक ग्रुप में अच्छे लोग हैं। अच्छे लोगों को विभिन्न पदों के लिए चुना जाना चाहिए ताकि वे सभी योगदान कर सकें।'


रोहन ने कहा कि ‘मैं मदन लाल से बात कर रहा था। वह कह रहे थे कि हमें एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है और मैंने कहा कि हमें प्रत्येक में से सर्वश्रेष्ठ निकालना होगा। क्रिकेट सुधार समिति होनी चाहिए और सुधारों का रिकॉर्ड होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed