फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley says Bank auditors are responsible on pnb bank scam

PNB SCAM: वित्त मंत्री जेटली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- बैंकों को धोखा देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

Tue, 20 Feb 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Feb 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley says Bank auditors are responsible on pnb bank scam
अरुण जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पीएनबी में 114 अरब रुपये के घोटाले पर चुप्पी तोड़ते हुए मंगलवार को देश को आश्वस्त किया कि बैंकिंग सिस्टम को धोखा देने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। वे जहां कहीं भी हैं, उन्हें ढूंढकर कानून के हवाले किया जाएगा। इस घोटाले के लिए बैंक के ऑडिटर जिम्मेदार हैं जो कई सालों से चल रहे धोखाधड़ी के इस खेल को पकड़ नहीं पाए।
विज्ञापन

When authority is given to the managements then you are expected to utilize authority effectively and in the right manner and therefore question for management is if they were found lacking, on the face of it seems they were: FM Arun Jaitley on banks pic.twitter.com/rwI7W38iaT

विज्ञापन
— ANI (@ANI) February 20, 2018

पीएनबी और उसमें हुए घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी का नाम लिए बिना जेटली ने कहा कि बैंक प्रबंधन अपनी जिम्मेदारियों पर खरा नहीं उतरा क्योंकि वह इस अपराध को पकड़ने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निगरानी एजेंसियों से कहा कि वे बैकिंग सिस्टम की जरूरतों का आकलन करें और उसके आधार पर एक ऐसी नई व्यवस्था कायम करें ताकि इस तरह की वित्तीय अनियमितताओं को शुरुआत में ही पकड़ा जा सके और उनके दोहराव को रोका जा सके।

बैंक के 10 अधिकारियों से पूछताछ

Arun Jaitley says Bank auditors are responsible on pnb bank scam
इस बीच, सीबीआई ने इस घोटाले के संबंध में पीएनबी के 10 अधिकारियों से पूछताछ की। उनमें बैंक के कार्यकारी निदेशक स्तर के एक अधिकारी शामिल हैं। इस मामले में अब तक बैंक के एक सेवानिवृत्त डिप्टी मैनेजर गोकुलनाथ शेट्टी सहित पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

चोकसी के 20 परिसरों पर छापे
आयकर विभाग ने मंगलवार को कर चोरी के मामले में गीतांजलि जेम्स और उसके मालिक मेहुल चोकसी के 20 परिसरों पर छापे की कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार विभाग के 110 अधिकारियों की टीम ने चोकसी और गीतांजलि जेम्स के अलावा उससे जुड़ी 13 अन्य कंपनियों के मुंबई, हैदराबाद, पुणे, सूरत सहित कई अन्य शहरों में छापे मारे।

नीरव मोदी के खिलाफ नहीं टिकेगा केस
इस घोटाले के मुख्य आरोपी अरबपति ज्वेलरी डिजाइनर नीरव मोदी के वकील विजय अग्रवाल ने दावा किया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ कोर्ट में इस केस का वही हाल होगा जो 2जी और बोफोर्स घोटाले का हुआ था। जांच एजेंसियों चाहें जितना हल्ला मचा लें, कोर्ट में यह केस कतई नहीं टिक पाएगा। मालूम हो कि अग्रवाल ने 2जी घोटाले के कई हाई प्रोफाइल आरोपियों का केस लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed