फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arun Jaitley refuses to forgive Arvind Kejriwal alone, Said- all accused should apologize

जेटली का केजरीवाल को माफ करने से इनकार, कहा- आरोप लगाने वाले आप के सभी नेता मांगे माफी

Wed, 21 Mar 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley refuses to forgive Arvind Kejriwal alone, Said- all accused should apologize
फाइल फोटो
मानहानि के मामलों से निजात पाने के लिए सभी नेताओं से माफी मांग रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। वित्त मंत्री अरुण जेटली उन्हें माफ करने के मूड में नहीं हैं। केजरीवाल ने मंगलवार को ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य एनडी गुप्ता को जेटली का मन टटोलने भेजा था। वह जानना चाहते थे कि अगर जेटली से माफी मांग लेंगे तो क्या वह मानहानि के मुकदमे वापस ले लेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जेटली ने गुप्ता से कहा कि वे तभी माफी स्वीकार करेंगे जब आप के वो सभी नेता माफी मांगेंगे, जिनके खिलाफ उन्होंने मुकदमा किया है। इनमें संजय सिंह और आशुतोष जैसे नेता भी हैं। जो माफी मांगने से इनकार कर चुके हैं। अब अगर केजरीवाल को सजा और जुर्माने से बचना है तो उन्हें अपने रूठे साथियों को मनाना होगा। 
विज्ञापन


आप ने डीडीसीए के अध्यक्ष रहते जेटली पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे। जेटली ने जवाब में केजरीवाल और उनके आठ साथियों पर मानहानि के मुकदमे ठोक दिए। एक आपराधिक और दूसरी सिविल। बाद में केजरीवाल के वकील रामजेठमलानी ने जिरह के दौरान जेटली के बारे में अपशब्द प्रयोग किए। इस पर एक और मामला अदालत में दायर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed