जेटली और केजरीवाल की डिनर पार्टी, कांग्रेस बोली- बदले बदले से सरकार नजर आए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की डिनर पार्टी में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली न केवल एक साथ हंसते मुस्कुराते देखे गए बल्कि एक साथ खाना भी खाया। हालांकि राजनीति में कुछ भी यूं ही नहीं होता है इसलिए इनदोनों की इस मुलाकात पर अटकलें और राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने इस डिनर पर अपनी नजरें टेढ़ी रखते हुए ट्वीट किया है कि बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं।
गुरुवार को दिल्ली में जीएसटी कौंसिल की बैठक थी बैठक देर शाम तक चली उसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कौंसिल के सदस्यों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया था। मीटिंग खत्म होते ही कौंसिल के सारे सदस्य केजरीवाल द्वारा दी गई डिनर पार्टी में पहुंचे।
‘बदले बदले से मेरी सरकार नज़र आते हैं’
— Ajay Maken (@ajaymaken) January 18, 2018
वाह केजरीवाल जी वाह!
क्या पुरानी दिखावटी कुश्ती का ड्रामा ख़त्म?
तभी गडकरी जी ने गोवा चुनाव से पूर्व-केजरीवाल पार्टी को भाजपा की मदद करने वाला बताया था।
‘Gadkari: “AAP will ensure BJP win”...’https://t.co/jrCibI7pPV pic.twitter.com/paUCfrHnbc
वैसे जबसे दिल्ली में केजरीवाल की सरकार है तब से ही सीएम अरविंद केजरीवाल के वित्त मंत्री अरुण जेटली में 36 का आंकड़ा चल रहा है। जेटली ने केजरीवाल पर 20 करोड़ का मानहानि का मुकदमा भी किया हुआ है।
इन कड़वाहटों के बीच गुरुवार की शाम को दिल्ली के सीएम की तरफ से मशहूर फाइव सेंसेज गार्डन आयोजित डिनर में जेटली शामिल होना राजनीतिक हल्कों में कई सवाल खड़े कर रहा है। वैसे डिनर पार्टी के दौरान दोनों एक ही सोफे पर बैठे नजर आए। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
आम आदमी पार्टी ने इस पार्टी की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि जेटली और केजरीवाल बिल्कुल पास में बैठे हैं। अरुण जेटली सुनहरे रंग की शॉल ओढ़ रखा है। उन्होंने केजरीवाल से बात तो बहुत कम की, लेकिन दोनों के चेहरे पर मुस्कराहट दिख रही थी।
Delhi CM @ArvindKejriwal, Dy CM @msisodia & Minister @ImranHussaain met Dignitaries from different states at a Dinner with GST Council. pic.twitter.com/BgFY4pMf55
— AAP (@AamAadmiParty) January 18, 2018