{"_id":"639bc1d628897a683007b0be","slug":"artificial-intelligence-will-increase-india-agricultural-potential-government-of-india-has-prepared-a-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Artifical Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बढ़ेगी देश की कृषि क्षमता, भारत सरकार ने तैयार की योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Artifical Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बढ़ेगी देश की कृषि क्षमता, भारत सरकार ने तैयार की योजना
Fri, 16 Dec 2022 06:24 AM IST
देव कश्यप
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Dec 2022 06:24 AM IST
सार
सरकार कृषि क्षमता को बढ़ाने के लिए एआई तकनीकों से लैस नए शोधों पर पूरा खर्च वहन करेगी। डीबीटी विभाग के डॉ. शाहज उद्दीन अहमद ने कहा कि 2050 तक दुनिया की कुल आबादी 10 अरब तक पहुंचने की संभावना है। स्वाभाविक है कि उस वक्त कृषि उत्पादन में वृद्धि की आवश्यकता के लिए मौजूदा भूमि और जल संसाधनों को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी वर्षों में देश की कृषि व्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक पर काम करने की योजना बनाई है। इसके तहत, एआई तकनीक से कृषि क्षमता को मौजूदा समय की तुलना में कई गुना अधिक बढ़ाया जाएगा। कृषि भूमि, बुवाई, फसल की कटाई इत्यादि के अलावा उन्नत किस्म वाले बीजों की खोज की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (डीबीटी) ने वैज्ञानिकों से प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि सरकार कृषि क्षमता को बढ़ाने के लिए एआई तकनीकों से लैस नए शोधों पर पूरा खर्च वहन करेगी। डीबीटी विभाग के डॉ. शाहज उद्दीन अहमद ने कहा, 2050 तक दुनिया की कुल आबादी 10 अरब तक पहुंचने की संभावना है। स्वाभाविक है कि उस वक्त कृषि उत्पादन में वृद्धि की आवश्यकता के लिए मौजूदा भूमि और जल संसाधनों को बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
एआई तकनीक से आएंगे ये बदलाव
डीबीटी के अनुसार, एआई तकनीक से जुड़े शोध के बाद कृषि क्षेत्र में डेटा एनालिटिक्स से जुड़ा बड़ा बदलाव दिखेगा जो फसल उपज में होने वाली वृद्धि को बताएगा। एआई की सहायता से सिंचाई, कीटनाशक उपचार, बुवाई, मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार और छवि डेटासेट का उपयोग करके फसलों की बीमारियां का पता चलेगा। इस तकनीक से फसल कटाई में रोबोट का इस्तेमाल करने वाले उपकरण बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
किसानों को प्रशिक्षण देने की है योजना : एआई शोध पूरा होने के बाद इन्हें सरकारी व निजी क्षेत्र के साथ ही इन तकनीकों से निर्मित उपकरण व नीतियों को किसानों के साथ साझा किया जाएगा। योजना है कि भविष्य में राज्य सरकारों के साथ मिलकर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाए ताकि उनकी कार्यशैली में इन्हें आसानी से शामिल किया जा सके।