{"_id":"5f6a9eb0f50f4a6d271f6ea6","slug":"article-370-should-be-restored-for-peace-in-jammu-and-kashmir-farooq-abdullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाना चाहिए: फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए अनुच्छेद 370 को बहाल किया जाना चाहिए: फारूक अब्दुल्ला
Wed, 23 Sep 2020 06:32 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:32 AM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : ANI
नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल किया जाना चाहिए। लोकसभा में संक्षेप में बोलने वाले अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले साल 5 अगस्त को उठाए गए कदमों के बारे में सोचने की जरूरत है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला ने कहा कि मध्य कश्मीर में आज भी मुठभेड़ जारी है। कोई शांति नहीं है। जब तक हम यह नहीं सोचते कि पिछले साल 5 अगस्त को उठाया गए कदम सही हैं या नहीं। उन कदमों को वापस लिए जाने के बाद ही शांति आएगी। इसके बिना शांति नहीं हो सकती है। संसद ने पिछले साल अगस्त में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को रद्द करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी और राज्य के दो संघ शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजन के लिए एक विधेयक पारित किया था।
विज्ञापन