{"_id":"5d493b458ebc3e6c9568eb4e","slug":"article-370-mamata-banerjee-said-farooq-omar-and-mehbooba-are-not-terrorists-should-be-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370: ममता बनर्जी ने कहा- अब्दुल्ला-मुफ्ती आतंकवादी नहीं हैं उन्हें रिहा किया जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अनुच्छेद 370: ममता बनर्जी ने कहा- अब्दुल्ला-मुफ्ती आतंकवादी नहीं हैं उन्हें रिहा किया जाए
Tue, 06 Aug 2019 02:03 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव पर कहा कि हम इस बिल का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को स्थायी समाधान पर पहुंचने की जरूरत है तो उसे सभी हितधारकों से बात करनी होगी।
विज्ञापन
ममता ने कहा, 'हम इस बिल का समर्थन नहीं करते। हम इस बिल के पक्ष में वोट नहीं करेंगे। उन्हें सभी राजनीतिक दलों और कश्मीरियों से बात करनी चाहिए थी। यदि आपको स्थायी समाधान तक पहुंचने की आवश्यकता है तो आपको सभी हितधारकों के साथ बात करनी होगी।'
विज्ञापन
उन्होंने महबूबा मुफ्ती को लेकर कहा, 'मुझे फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि उन्हें अलग-थलग महसूस न कराएं। वह आतंकवादी नहीं हैं। उन्हें लोकतांत्रिक संस्थानों के हित में रिहा किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
West Bengal CM, Mamata Banerjee: I have no information about Farooq Abdullah, Omar Abdullah and Mehbooba Mufti. I appeal to the government that they should not feel isolated. They are not terrorists. They should be released in the interest of the democratic institutions. https://t.co/t6ydEA2HW5
— ANI (@ANI) August 6, 2019