अनुच्छेद 370: आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने कहा- फैसले का स्वागत, सरकार ने किया बड़ा कार्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन कर जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने तथा अनुच्छेद 370 की अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प को पेश किया। इसे सोमवार को राज्यसभा से पास करवा लिया गया है। इसपर आरएसएस के इंद्रेश कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह देश की एकता के लिए बड़ी उपलब्धि है।
कुमार ने कहा, 'आज की सरकार ने एक बड़ा कार्य किया है। यह देश की एकता की बहुत बड़ी उपलब्धि है। तत्कालीन नेहरू सरकार कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले गई थी। इस मुद्दे को आगे बढ़ाया गया था। यह पंडित नेहरू और कांग्रेस की एक बड़ी गलती थी।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं इस निर्णय का स्वागत करता हूं। यहां तक कि संयुक्त राष्ट्र संगठन (यूएनओ) भी इसका विरोध नहीं करेगा। यूएनओ का न्याय भी इसमें भारत का समर्थन करेगा। पाकिस्तान अगर कोई उछल-कूद करता है तो उसको पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से अपने दावे को वापस लेना होगा।'
Indresh Kumar, RSS on Article 35A &370 revoked: I welcome the decision. Even UNO will not oppose it. UNO justice will also support India in this. Pakistan agar koi uchal-khood karta hai, toh usko Pakistan occupied J&K se apne claim ko wapas lena hoga. https://t.co/utvj0pelyj
— ANI (@ANI) August 6, 2019