फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arshad Madani says- Muslims can't even become VC in India; sparks political fire; BJP retaliate, Cong support

'यहां मुसलमान VC भी नहीं बन सकता': ममदानी के सहारे अरशद मदनी का वार; BJP का पलटवार, कांग्रेस ने दिया समर्थन

Sat, 22 Nov 2025 11:17 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 22 Nov 2025 11:17 PM IST
सार

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के सहारे केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- अमेरिका-लंदन में ममदानी-खान मेयर बन सकते हैं, लेकिन यहां वाइस-चांसलर नहीं बन सकते हैं। जहां भाजपा ने इस पर पलटवार किया है वहीं कांग्रेस ने उनके इस बयान का समर्थन किया है।

विज्ञापन
Arshad Madani says- Muslims can't even become VC in India; sparks political fire; BJP retaliate, Cong support
मदनी के बयान पर गरमाई सियासत - फोटो : ANI

विस्तार

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि दुनिया यह समझती है कि 'मुस्लिम कमजोर हो गए, खत्म हो गए, उनकी जमीन बंजर हो गई।' लेकिन उनका मानना है कि हकीकत इससे अलग है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज अमेरिका में एक मुस्लिम 'ममदानी' न्यूयॉर्क का मेयर बन सकता है, लंदन में एक 'खान' मेयर की कुर्सी तक पहुंच सकता है,'लेकिन भारत में कोई मुसलमान यूनिवर्सिटी का वाइस-चांसलर भी नहीं बन सकता। और अगर बनता है, तो उसे भी जेल भेज दिया जाता है, जैसे आजम खान के साथ हुआ।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Justice Surya Kant: जस्टिस सूर्यकांत ने बताया CJI बनने के बाद किन मामलों पर होगा फोकस, सोमवार को लेंगे शपथ
विज्ञापन


मौलाना अरशद मदनी ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर चिंता जताई और आरोप लगाया कि सरकार ऐसे कदम उठा रही है ताकि 'मुसलमान फिर कभी सिर उठाकर न चल सकें।' उनके इस बयान पर सियासत एक बार फिर तेज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदनी परिवार ने मुसलमानों को ही ठगा- मोहसिन रजा
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने अरशद मदनी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मदनी और उनका परिवार बरसों से मुसलमानों के नाम पर राजनीति करते आए हैं, लेकिन किया कुछ नहीं। रजा का आरोप था- 'इन लोगों ने मुस्लिम अल्पसंख्यकों के नाम पर मिलने वाले अनुदान लिए, लेकिन उसका फायदा आम मुसलमान को कभी नहीं दिया। एक-दूसरे पर दोषारोपण करना और दोहरा चरित्र दिखाना इनकी पुरानी आदत है।'
यह भी पढ़ें - कर्नाटक सत्ता संघर्ष: 'हाईकमान जो कहेगा, हम सभी मानेंगे..', नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक

कांग्रेस नेता उदित राज का समर्थन
वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने मदनी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत में धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव बढ़ रहा है। उन्होंने माना कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी में कोई आतंकी गतिविधि हुई हो सकती है, लेकिन इसके नाम पर पूरी यूनिवर्सिटी या समुदाय को निशाना बनाना गलत है। उदित राज ने सीधे कहा, 'अमेरिका महान इसलिए है क्योंकि वहां ऐसा भेदभाव नहीं है। लेकिन यहां घर बुलडोज कर दिए जाते हैं, सिर्फ इसलिए कि वे मुसलमान हैं। यह हालात ठीक नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed