फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arrested woman trying to attack at Holi with sword

होली पर तलवार से हमले की कोशिश करने वाली महिला गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल

Fri, 16 Mar 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Updated Fri, 16 Mar 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
Arrested woman trying to attack at Holi with sword
आरोपी महिला अस्मिता साथियों संग गिरफ्तार
गुजरात के सूरत में तलवार लेकर लोगों पर हमला करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यह मामला होली के दिन का है। इस घटना का सोशल मीडिया में लगातार वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह महिला तीन युवकों के साथ मिलकर लोगों पर तलवार से हमला करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस इंस्पेक्टर एम पटेल ने बताया कि 2 मार्च के वीडियो में 5-7 लोग लड़ाई करते दिख रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ 4 मार्च को मामला दर्ज कर गिरफ्तारी शुरू की। पुलिस ने 2 आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया था जबकि 3 आरोपियो को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।     
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान अस्मिता गोहिल के रूप में हुई है। महिला हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ भूरो गोहिल की दोस्त बताई जा रही है। सोशिल मीडिया में वायरल वीडियो में महिला तलवार से हमला करने की कोशिश कर रही है जबकि दो लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं आरोपी महिला अस्मिता का एक दोस्त संजय भी वीडियो में चाकू लेकर घूमते हुए दिख रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला अस्मिता और उसके दोस्त संजय के खिलाफ दंगा फैलाने का मामला दर्ज किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed