फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arrested Bengal minister health condition deteriorates, expert team formed

West Bengal: राशन घोटाले में गिरफ्तार बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की तबीयत बिगड़ी, विशेषज्ञ टीम गठित

Thu, 23 Nov 2023 01:16 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 01:16 AM IST
सार

अधिकारी ने कहा, 'हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। समग्र जांच के लिए, हमने एक टीम बनाई है, जिसमें न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभागों से एक-एक डॉक्टर शामिल हैं।

विज्ञापन
Arrested Bengal minister health condition deteriorates, expert team formed
पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की तबीयत बुधवार को और बिगड़ गई, जिसके बाद सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ने उनकी स्थिति पर नजर रखने के लिए एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया।

विज्ञापन


एक आधिकारिक सूचना के मुताबिक उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए प्रवर्तन विभाग (ईडी) द्वारा गिरफ्तार मल्लिक को मंगलवार रात ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के बाद प्रेसीडेंसी जेल से एसएसकेएम अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती मंत्री ने बुधवार सुबह अपने शरीर के बाएं हिस्से में सुन्नता की शिकायत की। उसके बाद आज उनका एमआरआई हुआ।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। समग्र जांच के लिए, हमने एक टीम बनाई है, जिसमें न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी और कार्डियोलॉजी विभागों से एक-एक डॉक्टर शामिल हैं। वे उनकी स्थिति की निगरानी करेंगे और कार्रवाई का अगला तरीका निर्धारित करेंगे। हाई शुगर लेवल और अन्य बीमारियों से पीड़ित मल्लिक को इस अक्तूबर में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed