फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arrest Zakir Naik the moment he returns to India: Sena

शिवसेना ने कहा- जाकिर को उस कोठरी में रखो जहां कसाब रहता था

Mon, 11 Jul 2016 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 11 Jul 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
Arrest Zakir Naik the moment he returns to India: Sena

शिवसेना ने मांग की है कि जाकिर के भारत लौटते ही उसे गिरफ्तार किया जाए। साथ ही यह भी मांग की गई है कि उसके पीस टीवी को भी बंद किया जाए।

विज्ञापन


शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा है कि 'जिस तरह से पाक में रहने वाले अजहर मसूद जैसे उन्मादी जहर उगलते हैं उसी तरह जाकिर जैसे लोग भी शांति के नाम पर अपने सामाजिक कार्य की आड़ में इरादों को अंजाम दे रहे हैं।'
विज्ञापन


लिखा गया है कि नाइक बीते कई साल से राष्ट्र विरोधियों को संरक्षण दे रहे हैं एवं ढाका में हुए नरसंहार के बाद उनके द्वारा दिए जा रहे शांति के संदेशों की असलियत सबके सामने आ गई है। संपादकीय में महाराष्ट्र सरकार की आलोचना करते हुए लिखा गया है कि नाइक को उसी कोठरी में रखा जाए जहां मुंबई हमले के दोषी कसाब को रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत नहीं आएगा जाकिर

Arrest Zakir Naik the moment he returns to India: Sena

विवादित इस्लामिक उपदेशक डॉ जाकिर नाईक आज (11 जुलाई को) भारत नहीं आएगा। इससे पहले यह जानाकरी दी गई थी कि वो सऊदी अरब से 11 जुलाई को वापस आएगा और मीडिया के सावलों का जवाब भी देगा। उसके आज मुंबई न आने की जानकारी इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन ने दी।

ऐसा माना जा रहा है कि वो भारत में जांच के शिकंजे से बचने के लिए भारत नहीं लौट रहे हैं।साथ ही पहले जानकारी दी गई थी कि भारत आने के बाद 12 जुलाई को मीडिया से मिलते लेकिन वो भी अब रद्द कर दिया गया है। भारत न आने की जानकारी के बाद जाकिर की संस्था द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि वो सऊदी से ही वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मीडिया से बात करेगा लेकिन वह रद्द कर दिया गया

बता दें कि मुंबई में जन्में जाकिर नाईक खुद को डॉक्टर, मुस्लिम धर्मगुरु, लेखक और वक्ता बताता है। फेसबुक पर नाइक के 1 करोड़ 14 लाख फॉलोअर हैं। इसने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की। इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन भारत में पीस टीवी नाम का धार्मिक चैनल भी चलाती है। 100 से ज्यादा देशों में इसका प्रसारण होता है और दुनिया में इसके दर्शकों की संख्या 100 करोड़ के आसपास बताई जाती है।

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed