फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army will take strict action against serving officers under training cadets who bribed their way into the force

सैन्य भर्ती घोटाला: रिश्वत देकर आर्मी में घुसे अधिकारियों व कैडेटों को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता

Tue, 23 Mar 2021 03:52 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 23 Mar 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Army will take strict action against serving officers under training cadets who bribed their way into the force
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सेना की भर्ती के दौरान हुए घोटाले को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। दरअसल, सेना अब उन अधिकारियों और कैडेट्स के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है, जिन्होंने सैन्य भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया है। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि अब उन अधिकारियों, कैडेट्स को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, जो घूस(रिश्वत) देकर सेना में शामिल हुए हैं। इसके अलावा ऐसे लोगों को भी सेना से बर्खास्त कर दिया जाएगा, जो पहले से ही अधिकारी बन चुके हैं या विभिन्न अकादमियों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

विज्ञापन

सीबीआई कर रही मामले की जांच

सेना में भर्ती घोटाले का मामला सीबीआई देख रही है। साथ ही भारतीय सेना के अधिकारी भी इस मामले की जांच में सक्रिय रूप से शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो इस सैन्य घोटाले में शुरू में पकड़े गए अधिकारियों और अभ्यर्थियों से सीबीआई पूछताछ कर रही है। सेना की तरफ से कहा गया है कि मामले की जांच जारी है और उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो किसी भी तरह के भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार को अनदेखा नहीं करेगी आर्मी

भारतीय सेना ने यह भी कहा कि इस मामले में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को अनदेखा नहीं किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति जो सेना में शामिल होने के लिए रिश्वत देते हुए पाया जाता है, चाहे वह पहले से ही कमीशन किया गया हो या प्रशिक्षण से गुजर रहा हो, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि किसी भी तरह से कोई सैन्य अधिकारी और जवान किसी अनैतिक काम या वित्तीय भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पूरा मामला

गौरतलब है कि सैन्य भर्ती घोटाले की आंतरिक जांच में यह बात सामने आई थी कि कुछ अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से घूस लेकर उन्हें पिछले साल दिसंबर के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के लिए पास कर दिया था। सीबीआई ने इस साल 13 मार्च को इस मामले में केस दर्ज किया था। सीबीआई ने सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर, नायब सूबेदार जैसे अधिकारियों, छह सिविलियन और अन्य समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन लोगों के खिलाफ एसएसबी के जरिये सेना में अफसरों और अन्य पदों पर भर्ती में घूस लेने और अन्य अनियमितताएं बरतने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed