फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China Border News: Army will send back the Chinese soldier detained on LAC

एलएसी पर हिरासत में आए चीन के सैनिक को वापस भेजेगी सेना

Tue, 20 Oct 2020 06:19 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 20 Oct 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
India China Border News: Army will send back the Chinese soldier detained on LAC
LAC - फोटो : अमर उजाला

छह महीने से तनावग्रस्त चल रहे पूर्वी लद्दाख के वास्तिवक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सेना ने चीन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान को हिरासत में ले लिया। सेना के मुताबिक कारपोरल वांग या लॉग डेमचक इलाके में भटक कर एलएसी पार  कर गया। भारत की जमीन पर पीएलए सैनिक को देख सेना ने उसे कब्जे में लेकर लंबी पूछताछ की। सेना ने कहा है कि चीन के साथ तय प्रोटोकॉल के आधार पर सारी औपचारिकताएं पूरी कर वांग को चीनी सेना को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन


वांग के पकड़े जाने के बाद उसे ऑक्सीजन समेत सभी स्वास्थ्य सुविधाएं दी गईं। ठंड में भटक जाने के बाद उसकी हालत बहुत अच्छी नहीं थी। वांग को कपड़े और भोजन देकर उसे सामान्य हालात में  लाया गया। सेना के मुताबिक, चीन की तरफ से वांग के खोज में सेना से संपर्क साधा गया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वांग को चुशुल-माल्डो संपर्क स्थान पर उसके इलाके में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बात की भी तस्दीक की जा रही है कि यह भारतीय सेना के गुप्त ठिकानों का पता लगाने के लिए किसी जासूरी प्लॉट का हिस्सा तो नहीं था। सेना सूत्रों ने कहा कि शुरुआती पूछताछ से लगता है कि वह अकेले भटक गया था और दिशा दोष की वजह से एलएसी पार कर भारत की जमीन पर आ गया। गौरतलब है कि डेमचक समेत पूरे लद्दाख से गुजरने वाला एलएसी पर सीमा विभाजन की कोई ठोस लकीर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed