{"_id":"5d66f9a78ebc3e93c52edfb0","slug":"army-soldier-thrown-from-moving-train-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान को चलती ट्रेन से दिया धक्का, हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेना के जवान को चलती ट्रेन से दिया धक्का, हालत गंभीर
Thu, 29 Aug 2019 03:31 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 29 Aug 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी के जवान से बदमाशों ने चलती ट्रेन में मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, जब जवान ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस के मुताबिक अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी के साथ ट्रेन से सफर कर रहे जवान ने मोबाइल फोन छीनने की बदमाशों की कोशिश का विरोध किया था। यह घटना बेंगलूरू के पास नयनदहल्ली में रविवार को हुई थी।
विज्ञापन
घायल जवान की पहचान कर्नाटक के मांडया निवासी मादे गौड़ा (28) के रूप में हुई है। उनके सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। उन्हें गंभीर स्थिति में आर्मी कमान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज करने वाली सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि ‘हमारी जांच जारी है, लेकिन हमें अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।’
मादे गौड़ा पंजाब के बठिंडा में तैनात हैं। वह ट्रेन से अपनी पत्नी और बेटी के साथ मांडया जा रहे थे, तभी लुटेरों ने रविवार सुबह शौचालय के पास उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की जिसके बाद यह घटना हुई।
पत्नी दीपा ने बताया कि उन्होंने आपातकालीन जंजीर खींच कर ट्रेन रोकी। करीब दो किमी पीछे चल कर जाने पर उन्होंने बगल की पटरी के बीच में अपने पति को पड़ा हुआ पाया।