सेना दिवस परेड सम्मान: सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग सैन्यदल में असम रेजिमेंट पहले स्थान पर, सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने दी ट्रॉफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को सेना दिवस पर परेड में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले दस्ते (सेना की टुकड़ी) को सम्मानित किया। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सेना दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग सैन्यदल की ट्रॉफी असम रेजिमेंट को प्रदान की। राजपूत रेजीमेंट ने दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, इस वर्ष की सेना दिवस परेड के लिए मद्रास रेजीमेंटल सेंटर ने सर्वश्रेष्ठ मिलिट्री बैंड की ट्राफी जीती।
Army Chief General Manoj Mukund Naravane today presented the Army Day Parade best marching contingent trophy to the Assam Regiment. The Rajput Regiment bagged second place. pic.twitter.com/QNNwwdSoKf
— ANI (@ANI) February 2, 2022विज्ञापन
नौसेना प्रमुख ने पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया
भारतीय नौसेना की ओर से बताया गया है कि 'नौसेना प्रमुख ने पूर्वी बेड़े के युद्धपोतों को शुरू किया और हथियारों से फायरिंग और विशेष बलों के संचालन को देखा। उन्होंने नौसेना डॉकयार्ड (जहाज बनाने का स्थान) सहित प्रमुख परिचालन और रखरखाव सुविधाओं का भी दौरा किया और चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
भारतीय नौसेना ने बताय कि "नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति फ्लीट रिव्यू और मिलान बहुराष्ट्रीय अभ्यास की संचालन की तैयारियों की समीक्षा के लिए विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान का दौरा किया।
Navy Chief Admiral R Hari Kumar visited the Eastern Navy Command in Vizag to review the operational preparedness and the preparations for the President’s Fleet Review and Milan multinational exercise to be held there: Indian Navy pic.twitter.com/BsaIM7DTyQ
— ANI (@ANI) February 2, 2022