फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   army chief bipin rawat says india has better option teacing to pak

बिपिन रावत बोले- हमारे पास है पाक को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक से ज्यादा बेहतर विकल्प

Wed, 28 Jun 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Jun 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
 army chief bipin rawat says india has better option teacing to pak

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने मंगलवार को मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हमारे पास पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक से भी प्रभावशाली विकल्प हैं।  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारतीय सेना को कमजोर न समझे। पाकिस्तान सोच रहा है कि वह आसान युद्ध लड़ रहा है और उसे फायदा मिल रहा है, लेकिन हमारे पास सर्जिकल स्ट्राइक के अलावा भी कई ऑप्शन हैं, जो कि ज्यादा प्रभावशाली हैं।

विज्ञापन


हमारी सेना बर्बर नहीं है। हम सिर जुटाना नहीं चाहते हैं, क्योंकि हम अनुशासित सेना हैं।  रावत ने ये बाते 1 मई को पाक सेना द्वारा दो जवानों का सिर कलम और शव को क्षत-विक्षत करने की घटना के संदर्भ में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका द्वारा हिज्बुल मुजाहिद्दीन चीफ सैय्यद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित करने के बाद से सेना चौकन्नी है। मैं वेट एंड वाच की स्थिति में हूं कि पाकिस्तान वास्तव में सलाहुद्दीन पर लगाम लगाता है या नहीं। क्योंकि, वैश्विक आतंकी घोषित होने के बाद प्रदर्शन करने के लिए उसने एक कैलेंडर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर मुद्दे पर रावत ने कहा कि घाटी में शांति होने के बाद ही कोई चर्चा होने की संभावना है। सेना अपना काम कर रही है। मैं वहां के लोगों से व्यक्तिगत तौर पर चर्चा करूंगा। उन्होंने कहा कि वह कश्मीर के युवा नेताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह नहीं चाहते हैं कि क्रॉस फायरिंग में कोई मासूम मारा जाए।  


सेना प्रमुख ने इस तथ्य का भी संकेत दिया कि जब लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद पर अधिकारिक इनाम था तो क्यों इस आतंकवादी नेता और उसके संगठन पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed