फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Army Chief Bipin Rawat said we will recruit women for military police this year

बिपिन रावत ने कहा- इस साल महिलाओं को मिलिट्री पुलिस में करेंगे शामिल

Mon, 19 Mar 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Mar 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
Army Chief Bipin Rawat said we will recruit women for military police this year
बिपिन रावत

रविवार को सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री (सीएमपी) पुलिस में इस साल के अंत होने से पहले महिलाओं की भर्ती शुरू हो जाएगी। पिछले साल रावत ने कहा था कि वह अधिकारियों की रैंक के अलावा महिलाओं की सेना में भर्ती करवाएंगे। हालांकि उन्होंने भर्ती के लिए कोई निश्चित तिथि के बारे में नहीं बताया था। रावत ने कहा कि सेना 800 महिलाओं को शामिल करेगी और पहले साल 52 बैच को भर्ती किया जाएगा। हम सीएमपी में अधिकारी रैंक से नीचे पद में महिलाओं की भर्ती करेंगे। यह निश्चित तौर पर इस साल होगा। इस साल के खत्म होने से पहले भर्ती शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन


आर्मी चीफ ने इससे पहले कहा था कि लिंग-विशिष्ट अपराधों और आरोपों की जांच के लिए बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को सीएमपी में शामिल करना जरूरी हो गया है। सेना प्रमुख ने एक संसदीय समिति की सिफारिश पर टिप्पणी की जिसमें सुझाव दिया गया था कि केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा होनी चाहिए। उन्होंने कहा- यह अच्छा विचार है लेकिन इसके विवरण की पहले जांच होनी चाहिए। हालांकि यह अच्छा होगा यदि उम्मीदवार पहले नेशनल कैडेट कॉर्प्स (एनसीसी) में शामिल हों।
विज्ञापन


पिछले साल सेना के पास उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई जाई जाने वाले मेडिकल कॉलेज को टेकओवर करने का प्रपोजल मिला था हालांकि रक्षा मंत्रालय ने इसे खारिज कर दिया था। इस मामले पर रविवार को बोलते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि हम श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कार्यभार को नहीं संभाल सकते हैं क्योंकि ऐसा करने से पहले हमें पूरी तरह से इसे पुनर्निमित करना होगा। हम देख रहे हैं कि इस मामले में क्या किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed