फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   army announces Chair of Excellence at USI in memory of general bipin rawat

श्रद्धांजलि: जनरल रावत की याद में स्थापित की जाएगी 'चेयर ऑफ एक्सीलेंस', जनरल नरवणे ने किया एलान

Tue, 15 Mar 2022 11:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 15 Mar 2022 11:21 PM IST
सार

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत की याद में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) ने 'चेयर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित करने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
army announces Chair of Excellence at USI in memory of general bipin rawat
विपिन चंद्र रावत(फाइल फोटो)

विस्तार

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत की याद में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूसन ऑफ इंडिया (यूएसआई) ने 'चेयर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी मंगलवार को आर्मी प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने दी। 

विज्ञापन


जनरल विपिन रावत की 65वीं जयंती की पूर्व संध्या पर यह घोषणा जनरल नरवणे ने की। सेना की ओर से इस संदर्भ में एक बयान भी जारी किया गया। इस बयान में कहा गया है कि यूएसआई के निदेशक मेजर जनरल बीके शर्मा को पांच लाख रुपये का एक चेक सौंपा गया है। इस चेक का भुगतान नामित 'चेयर ऑफ एक्सीलेंस' को मानद राशि के तौर पर किया जाएगा। गौरतलब है कि यूएसआई के निदेशक मेजर जनरल बीके शर्मा को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 
विज्ञापन


 इस बयान में यह भी कहा गया है कि भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ दिवंगत जनरल बिपिन रावत असाधारण पेशेवर व्यक्ति थे। उन्होंने भारतीय सेना में सर्वाधिक महत्वपूर्ण बदलाव किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सेना के 27वें सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की स्मृति में स्थापित 'चेयर ऑफ एक्सीलेंस' सशस्त्र बलों के बीच एकजुटता और अखंडता पर ध्यान बनाए रखेगा और इस दिशा में काम करेगा। सेना ने अपने बयान में कहा कि 'चेयर ऑफ एक्सीलेंस जनरल रावत के कुशाग्र नेतृत्व और पेशे के प्रति विशेषज्ञता को एक श्रद्धांजलि है।


जनरल रावत की पिछले वर्ष आठ दिसम्बर को तमिलनाडु के कुन्नूर के निकट हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गयी थी। इसमें इस हेलीकॉप्टर में जनरल रावत की पत्नी समेत कुल 14 लोग सवार थे। हादसे में सभी की दुखद मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed