फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Armies of India, Vietnam begin 11-day military exercise in Hanoi

VINBAX-23: भारत-वियतनाम की सेनाओं का 11 दिवसीय सैन्य अभ्यास, दक्षिण चीन सागर में ड्रैगन को देंगे चुनौती

Mon, 11 Dec 2023 03:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Dec 2023 03:31 PM IST
सार

VINBAX-23: भारतीय सेना के बयान में कहा  गया, 'अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर ऑन पीसकीपिंग ऑपरेशंस के अध्याय VII के तहत दोनों पक्षों के बीच सहयोगी साझेदारी को बढ़ावा देना, अंतर-क्षमता को बढ़ावा देना और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है।'

विज्ञापन
Armies of India, Vietnam begin 11-day military exercise in Hanoi
भारतीय सेना का सैन्य अभ्यास (फाइल) - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

भारत और वियतनाम की सेनाओं का सोमवार से 11 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है। दक्षिण चीन सागर में बीजिंग के आक्रामक रुख को देखते इस अभ्यास मकसद दोनों सेनाओं के बीच रणनीतिक भागीदारी को बढ़ाना है। भारतीय सेना ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य दोनों बलों के बीच सहयोगात्मक साझेदारी और अंतर-क्षमता को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

सेना ने कहा, संयुक्त अभ्यास दोनों बलों के बीच समझदारी और अंतर-क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा और दोनों मित्र सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करेगा। बढ़ते रणनीतिक संबंधों को देखते हुए भारत ने जुलाई में वियतनाम को अपनी इन-सर्विस मिसाइल कार्वेट आईएनएस कृपाण उपहार में दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वियतनाम आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संघ) का  एक महत्वपूर्ण सदस्य देश है। उसका दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ क्षेत्रीय विवाद हैं। भारत की दक्षिण चीन सागर में वियतनामी जल क्षेत्र में तेल उत्खनन परियोजनाएं हैं। दोनों सेनाओं के बीच 'विनबैक्स-23' सैन्य अभ्यास हनोई में 11 से 21 दिसंबर तक होगा।
 

विज्ञापन

भारतीय दल में 45 जवान शामिल हैं। इनमें से 39 बंगाल इंजीनियर ग्रुप के इंजीनियर रेजिमेंट से और छह आर्मी मेडिकल कोर से हैं। वियतनाम पीपुल्स आर्मी ने अभ्यास के लिए 45 कर्मियों को तैनात किया है। विनबैक्स की स्थापना 2018 में हुई थी और संयुक्त सैन्य अभ्यास का पहला संस्करण मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित किया गया था। यह भारत और वियतनाम में बारी-बारी से आयोजित एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। पिछला संस्करण अगस्त 2022 में चंडीमंदिर सैन्य स्टेशन में आयोजित किया गया था। 
 

भारतीय सेना के बयान में कहा  गया, 'अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर ऑन पीसकीपिंग ऑपरेशंस के अध्याय VII के तहत दोनों पक्षों के बीच सहयोगी साझेदारी को बढ़ावा देना, अंतर-क्षमता को बढ़ावा देना और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है।'

यह अभ्यास एक कमांड पोस्ट अभ्यास-सह-क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में आयोजित किया जाएगा। जिसमें एक इंजीनियर कंपनी और एक मेडिकल टीम की तैनाती और रोजगार पर फोकस किया जाएगा। सेना ने कहा कि अभ्यास विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा और दोनों दल संयुक्त रूप से रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं का अभ्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed