{"_id":"6a7bd80497abc78a110495ce","slug":"armed-miscreants-burn-down-several-houses-in-naga-village-in-manipur-s-kangpokpi-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: कांगपोकपी जिले के नगा गांव में हथियारबंद बदमाशों का आतंक; कई राउंड फायरिंग के बाद, घरों में लगाई आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: कांगपोकपी जिले के नगा गांव में हथियारबंद बदमाशों का आतंक; कई राउंड फायरिंग के बाद, घरों में लगाई आग
Wed, 12 Aug 2026 07:48 AM IST
Pavan
पीटीआई, कांगपोकपी/इंफाल
पीटीआई, कांगपोकपी/इंफाल
Published by: Pavan
Updated Wed, 12 Aug 2026 07:48 AM IST
सार
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने टोकपा लियांगमई नगा गांव पर हमला किया। इस दौरान बदमाशों ने गोलियां चलाने के बाद कई कच्चे घरों में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी और अधिकारियों ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
breaking news
- फोटो : istock
विस्तार
मणिपुर के कांगपोकपी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एक नगा गांव पर हमला कर कई घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी कि इस दौरान कम से कम नौ घरों को आग के हवाले कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे बदमाशों ने तुमनौपोकपी थांगल गांव के पास स्थित टोकपा लियांगमई नगा गांव को निशाना बनाया। उन्होंने पहले गांव में कई राउंड गोलियां चलाईं और इसके बाद घरों में आग लगा दी।
यह भी पढ़ें- PM Modi: 'देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति', अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी का संदेश
वारदात के बाद इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
अधिकारियों ने बताया कि आगजनी में कितने घर जले हैं, इसकी अभी सही संख्या का पता लगाया जा रहा है। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, जलाए गए अधिकांश घर कच्चे थे। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लियांगमाई नगा काउंसिल ने की हमले की निंदा
लियांगमाई नगा काउंसिल, मणिपुर ने घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के हथियारबंद लोगों ने गांव पर हमला किया। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। काउंसिल ने दावा किया कि हमले में घरों के साथ एक चर्च को भी जला दिया गया।
यह भी पढ़ें- Mumbai: मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुआ भूस्खलन, दो लोगों की मौत; छह से आठ लोगों के अभी भी दबे होने की सूचना
संगठन ने कहा कि आम लोगों, उनके घरों और धार्मिक स्थल को जानबूझकर निशाना बनाना गंभीर और निंदनीय हिंसा है। काउंसिल ने सरकार से हमले के जिम्मेदार लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की अपील की है।