फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Armed forces pained by government decisions, Rahul Gandhi writes to PM Modi

दिवाली की शुभकामनाओं संग राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Sun, 30 Oct 2016 08:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Oct 2016 08:10 AM IST
विज्ञापन
  Armed forces pained by government decisions, Rahul Gandhi writes to PM Modi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लैटर बम भेजा है। ऐसे मौके पर जब प्रधानमंत्री सैनिकों के साथ दिवाली मनाने जा रहे हैं राहुल ने सैनिकों के प्रति सहानुभूति और उनके मुद्दे उठा प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। राहुल के बधाई पत्र में सेना के अधिकारियों व सैनिकों से जुड़े मुद्दों के पटाखे दागे हैं।

विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में राहुल ने उन्हें दिवाली की बधाई के साथ नए साल में लोगों के सुख शांति और खुशहाली की कामना की है। राहुल ने मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा है मुझे अफसोस है कि पिछले हफ्तों में सरकार की ओर से उठाए गए कदमों ने सैनिकों का मनोबल बढ़ाने की बजाय उन्हें ठेस पहुंचाई है। 
विज्ञापन


हमारे सैनिक देश के लिए जान की बाजी लगा देते हैं उनके और उनके परिवारजनों की देखरेख करना देश का कर्तव्य है। राहुल ने कहा कि हमारा कर्तव्य है जिन जाबाजों ने देश पर सब कुर्बान किया उन्हें हम 125 करोड़ लोगों के आभार और प्यार का अहसास दिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने सेना की डिसेबिलिटी पेंशन घटाकर कम कर दी

  Armed forces pained by government decisions, Rahul Gandhi writes to PM Modi

राहुल ने लिखा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के कुछ दिनों के अंदर ही सरकार ने सेना की डिसेबिलिटी पेंशन घटाकर कम कर दी। नए स्लैब सिस्टम में डिसेबिलिटी पेंशन काफी कम हो गई है। वहीं सेना में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की गई है। सातवां वेतन मान न मिलने से सैनिकों का नुकसान हुआ है। जबकि अन्य लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। 

राहुल ने लिखा है कि सरकार ने सैनिकों के अधिकारों की अनदेखी की है। वन रैंक वन पैंशन को लेकर किए गए वादों से सरकार पलट गई है जिसकी वजह से हमारे पूर्व सैनिक सड़क पर उतरने को मजबूर हुए। राहुल ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वीर सैनिकों का हक उन्हें दिलवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed