फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arjun Ram Meghwal says President has appointed HN Kotiswar Singh and Mahadevan as Judges of the Supreme Court

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, अब शीर्ष अदालत में न्यायाधीश का एक भी पद खाली नहीं

Tue, 16 Jul 2024 02:53 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 Jul 2024 02:53 PM IST
सार

दोनों न्यायमूर्तियों के शपथ ग्रहण करने के बाद न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीश फिर से 34 हो जाएंगे, जो शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत अधिकतम संख्या है।

विज्ञापन
Arjun Ram Meghwal says President has appointed HN Kotiswar Singh and Mahadevan as Judges of the Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति आर महादेवन को मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। बता दें, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए इन नियुक्तियों की घोषणा की।
विज्ञापन


फिर से 34 होगी न्यायाधीशों की संख्या
गौरतलब है, दोनों न्यायमूर्तियों के शपथ ग्रहण करने के बाद न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीश फिर से 34 हो जाएंगे, जो शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की स्वीकृत अधिकतम संख्या है।
विज्ञापन



फिलहाल इस अदालत के न्यायाधीश
जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह मणिपुर से शीर्ष न्यायालय में नियुक्त होने वाले पहले न्यायाधीश बन गए हैं। वहीं, न्यायमूर्ति महादेवन वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed