{"_id":"5e9cde768ebc3e72b75415e2","slug":"ari-researchers-create-sniffer-bug-for-bacteria","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरआई के शोधकर्ताओं ने बैक्टीरिया की खोज के लिए बनाया स्निफर बग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एआरआई के शोधकर्ताओं ने बैक्टीरिया की खोज के लिए बनाया स्निफर बग
Mon, 20 Apr 2020 04:58 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आने वाले आघारकर अनुसंधान संस्थान (एआरआई) ने बैक्टीरिया का पता लगाने के लिए तेज और किफायती सेंसर विकसित किया है। इस सेंसर को स्निफर बग नाम दिया गया है। यह पोर्टेबल है और 30 मिनट में एक मिलीलीटर से भी कम के नमूने में 10 बैक्टीरिया कोशिकाओं का पता लगा सकता है।
विज्ञापन
शोधार्थी फिलहाल एस्चेरिचिया कोलाई, कोलाईऔर साल्मोनेला, टाइफिम्यूरियम नाम के बैक्टीरिया को अलग करने और इनका पता लगाने के लिए इस सेंसर से शोध कर रहे हैं। संस्थान के डॉ. धनंजय बोडास और टीम ने ही इस बायो सेंसर को स्निफर नाम दिया है।
विज्ञापन
टीम ने बताया कि यह सेंसर बैक्टीरिया का पता लगाने के लिए सिंथेटिक पेप्टाइड्स, चुंबकीय नैनोपार्टिकल्स और क्वांटम डॉट्स का उपयोग करता है। इससे कम समय में पानी और खाद्य जनित रोगाणुओं की जांच की जा सकेगी।
विज्ञापन