{"_id":"5ca7fe2cbdec2260e22ad671","slug":"april-6-big-news-all-day-long-update-on-amarujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sat, 06 Apr 2019 06:47 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 06 Apr 2019 06:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र: चैत्र नवरात्र आज से शुरू, श्रद्धालुओं के लिए डीटीसी बसों का विशेष प्रबंध
विज्ञापन
राजधानी में नवरात्रों की शुरूआत के मौके पर डीटीसी आज (शनिवार) से श्रद्धालुओं के लिए छतरपुर मंदिर और झंडेवालान मंदिर के लिए विशेष बसें चलाएगी। इसके लिए डीटीसी बस रूट संख्या 450 और 516 पर विशेष तौर पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है।
पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
डिंपल यादव शक्ति प्रदर्शन के बाद आज करेंगी नामांकन, अखिलेश, जया और सतीश मिश्रा होंगे शामिल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समाजवादी पार्टी से कन्नौज लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं। डिंपल यादव शनिवार छह अप्रैल को शक्ति प्रदर्शन के बाद नामांकन करेंगी। इस दौरान उनके साथ अखिलेश यादव सहित सपा बसपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। डिंपल यादव को लेकर उनके समर्थकों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर..
सर्वे: नेपाल-बांग्लादेश से भी पिछड़ जाएगा पाक, भारत सबसे आगे
पाक वित्तमंत्री द्वारा देश के दिवालिया होने के कगार पर होने की स्वीकारोक्ति के ठीक बाद संयुक्त राष्ट्र में एशिया के लिए आर्थिक व सामाजिक आयोग ने एक सर्वे रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में वर्ष 2019 के लिए जताए गए पूर्वानुमान के मुताबिक पाकिस्तान की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) नेपाल और बांग्लादेश से भी नीचे 4.2 फीसदी रह सकती है जो 2020 में घटकर सिर्फ चार फीसदी रह जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर..
रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ लुकआउट नोटिस
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को लुकआउट नोटिस जारी किया। यह कार्रवाई वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में की गई है।
पढ़ें पूरी खबर..
चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस आयुक्त समेत चार शीर्ष पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शुक्रवार रात को कोलकाता के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा और बिधाननगर के पुलिस आयुक्त ज्ञानवंत सिंह को स्थानांतरित कर दिया।
पढ़ें पूरी खबर..