फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   April 29 big news all day long update on amarujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 29 Apr 2019 06:51 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 29 Apr 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
April 29 big news all day long update on amarujala

रण का चौथा चरण: यूपी की 13 सहित 71 सीटों पर आज डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन


लोकतंत्र के सबसे बड़े रण लोकसभा चुनाव के चौथा चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटें शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर शामिल हैं। तीसरे चरण की तरह इस चरण में भी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर है। एनडीए ने 2014 के चुनाव में इन 71 सीटों में से 56 पर जीत हासिल की थी जिनमें से 45 भाजपा के पास थीं।

पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन



अगले 24 घंटे में और खतरनाक हो सकता है तूफान ‘फैनी’, अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘फैनी’ अगले 12 घंटों में खतरनाक तूफान में तब्दील हो सकता है। लिहाजा मौसम विभाग ने केरल समेत सभी दक्षिण भारतीय राज्यों से एहतियात बरतने को कहा है। भारतीय मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने रविवार को कहा कि फिलहाल ‘फैनी’ श्रीलंका के त्रिनकोमाली के 745 किलोमीटर दक्षिण पूर्व, तमिलनाडु के चेन्नई के 1050 किलोमीटर दक्षिणपूर्व और आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम शहर के 1230 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है। अगले 24 घंटे में इसके ‘बेहद खतरनाक’ होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर..



आज बढ़ेगा पारा, कल आ सकती है धूल भरी आंधी, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

राजधानी वासियों को आने वाले दो दिन भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं तेज धूल भरी आंधी भी परेशानी का कारण बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को तापमान 42 और मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।

पढ़ें पूरी खबर..


इंटरव्यू: देश बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर, ट्रांसमिशन में शीघ्र दूर होगी कंजेशन की समस्या

देश बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है। हालांकि, ढांचागत संरचना की कमी से ट्रांसमिशन में कंजेशन की समस्या है। बिजली मंत्रालय की नवरत्न कंपनी पावरग्रिड का कहना है कि शीघ्र ही कंजेशन की समस्या दूर हो जाएगी। कंपनी के कामकाज और भविष्य की योजनाओं पर अमर उजाला के शिशिर चौरसिया ने हाल ही में कंपनी के  सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले निदेशक कार्मिक रवि पी. सिंह से बातचीत की।

पढ़ें पूरी खबर..


आतंकवाद और कट्टरवाद से निपटने के लिए एससीओ की बैठक में जोर देंगी सीतारमण

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्केक के लिए रवाना हुईं। वह सोमवार को एससीओ के रक्षा मंत्रियों सम्मेलन में शिरकत करेंगी। इस दौरान वह आतंकवाद और कट्टरवाद से निपटने के लिए एससीओ द्वारा ठोस प्रयास करने पर जोर देंगी। 

पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed