{"_id":"5efa2637b335334ea4583f64","slug":"appointments-committee-of-the-cabinet-has-approved-reappointment-of-tushar-mehta-as-solicitor-general-of-india-for-a-period-of-3-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बढ़ा सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल, कैबिनेट समिति ने लगाई मुहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तीन साल बढ़ा सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल, कैबिनेट समिति ने लगाई मुहर
Mon, 29 Jun 2020 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
सॉलिसटर जनरल तुषार मेहता (फाइल फोटो)
केंद्र सरकार ने भारत के अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल व सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को एक बार फिर से इस पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल को एक साल के लिए जबकि सॉलिसिटर जनरल मेहता को अगले तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सात एडिशनल सॉलिसिटर जनरल को भी फिर से नियुक्ति मिली है। 11 वकीलों को एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश की एडिशनल एडवोकेट जनरल ऐश्वर्या भाटी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सरकार ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर के वेणुगोपाल को एक जुलाई से अगले एक वर्ष तक के लिए भारत का अटॉर्नी जनरल नियुक्त करने का निर्णय लिया है। साथ ही कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को अगले तीन वर्ष या अगले आदेश तक फिर से इस पद पर नियुक्ति को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
उनका नया कार्यकाल एक जुलाई से शुरू होगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के लिए वर्तमान पांच एडिशनल सॉलिसिटर जनरल विक्त्रस्मजीत बनर्जी, अमन लेखी, माधवी दीवान, के एम नटराज और संजय जैन को फिर से नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
साथ ही छह वरिष्ठ वकीलों बलवीर सिंह, सूर्य प्रकाश वी राजू, रुपिंदर सिंह सूरी, एन वेंकटरमन, जयंत के सूद और ऐश्वर्या भाटी को नया एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
साथ ही दिल्ली, कलकत्ता, मद्रास, पटना और गुजरात हाईकोर्ट के लिए भी नए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल की नियुक्ति को स्वीकृति दी गई है जबकि मुंबई और पंजाब हाई कोर्ट में केंद्र सरकार की पैरवी के लिए मौजूदा एडिशनल सॉलिसिटर जनरल को पुन: नियुक्त किया गया है।