{"_id":"5d825e268ebc3e01767f4b6d","slug":"appointment-of-four-new-judges-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में चार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, शीर्ष अदालत में जजों की संख्या हुई 34","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट में चार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, शीर्ष अदालत में जजों की संख्या हुई 34
Wed, 18 Sep 2019 10:11 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
उच्चतम न्यायालय में बुधवार को चार नए न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया, जिससे शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ कर 34 हो गई है। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन
कानून मंत्रालय की अलग-अलग अधिसूचनाओं के मुताबिक न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति एस आर भट्ट, न्यायमूर्ति वी रामसुब्रह्मण्यम और न्यायमूर्ति रिषीकेश रॉय को शीर्ष न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने पिछले महीने सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी।
न्यायमूर्ति रामसुब्रह्मण्यम और न्यायमूर्ति मुरारी क्रमश: हिमाचल प्रदेश और पंजाब उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश थे।
वहीं, न्यायमूर्ति भट्ट और न्यायमूर्ति रॉय क्रमश: राजस्थान और केरल उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश थे।
शीर्ष न्यायालय में काफी संख्या में मामलों के लंबित होने को मद्देनजर सरकार ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों की संख्या 31 से बढ़ा कर 34 की थी, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन