फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Apple Co-Founder Steve Jobs' Wife Laurene Powell To Visit Maha Kumbh Mela news in hindi

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में शामिल होंगी स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन, स्वामी कैलाशनंद बोले- वह मेरी बेटी जैसी

Sat, 11 Jan 2025 09:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 11 Jan 2025 09:58 AM IST
सार

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल के सह-संस्थापक रहे स्टीव जॉब्स की पत्नी और दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में से एक लॉरेन पॉवेल 13 जनवरी से शुरू हो रहे प्रयागराज महाकुंभ 2025 में भाग लेंगी। 

विज्ञापन
Apple Co-Founder Steve Jobs' Wife Laurene Powell To Visit Maha Kumbh Mela news in hindi
लॉरेन पॉवेल और गुरु स्वामी कैलाशनंद जी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया की चकाचौंध में संगम की रेती की महिमा किस तरह फैलने जा रही है, इसकी बानगी महाकुंभ में दिखेगी। दरअसल, एपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी और दुनिया की सबसे धनी महिलाओं में शुमार लॉरेन पॉवेल भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में शामिल होंगी। इस बात की जानकारी आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशनंद जी महाराज ने दी है।

विज्ञापन


'लॉरेन मेरी बेटी के समान'
स्वामी कैलाशनंद ने कहा, 'लॉरेन अपने गुरु से मिलने आ रही हैं। वह मेरी बेटी जैसी है। शिष्या बेटी के समान होती हैं। हमने उनको अपना गोत्र भी दिया है और उनका नाम 'कमला' रखा है। यह दूसरी बार है जब वह भारत आ रही हैं। महाकुंभ में सभी का स्वागत है। वह तीन से चार दिन रुकेंगी। वे महाकुंभ में आकर साधुओं से मिलेंगी और हमारे परंपराओं को समझने की कोशिश करेंगी।'
विज्ञापन


संतों से मिलेंगी...
उन्होंने यह भी कहा कि हम कोशिश करेंगे कि पॉवेल को अखाड़े की पेशवाई में शामिल किया जाए, लेकिन यह उनके ऊपर निर्भर करेगा। वे इस कुंभ का दौरा करेंगी और यहां संतों से मिलेंगी। उन्हें भी अच्छा लगेगा। हमें भी अच्छा लगेगा कि जो लोग हमारी परंपराओं के बारे में ज्यादा नहीं जानते, वे भी सीखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'दुनिया में ज्यादातर लोग किसी न किसी गुरु के मार्गदर्शन में हैं। कुंभ में कई लोग आ रहे हैं, कुछ अपने निजी कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं। यह एक धार्मिक मेला है, दुनियाभर और भारत से लोग आशीर्वाद लेने के लिए महाकुंभ आते हैं।'

17 दिन रुक सकती हैं लॉरेन पॉवेल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अरबपति कारोबारी लॉरेन यहां 17 दिनों तक रहेंगी और कल्पवास में साधुओं की संगत में सादगीपूर्ण जीवन गुजारेंगी। दिवंगत पति स्टीव की तरह ही लॉरेन भी हिंदू और बौद्ध धर्म से खास जुड़ाव रखती हैं।

स्टीव जॉब्स भी रखते थे सनातन परंपरा में भरोसा
बता दें कि स्टीव जॉब्स भी सनातन परंपरा में विश्वास रखते थे और उनके जीवन से जुड़े कई किस्से हैं, जिनमें वह भारतीय संतों से प्रभावित रहे हैं। इन संतों में बाबा नीम करोली महाराज का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है। 1974 में स्टीव जॉब्स बाबा नीम करोली के दरबार में आए थे। उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा सच जो रहस्य बन चुका था, उसे जानने के लिए वह बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान वह नीम करोली के बाबा के आश्रम कैंची धाम में रुके थे। इसके अलावा, परमहंस योगानंद द्वारा लिखित ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी' किताब भी उनके लिए बहुत खास रही थी। स्टीव जॉब्स ने कई मौकों पर इस किताब को जिंदगी में बदलाव लाने का जरिया माना था। 


यहां ठहरेंगी लॉरेन पॉवेल जॉब्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेन यहां 13 जनवरी को आ जाएंगी। जुलाई 2020 तक लॉरेन पॉवेल और उनके परिवार को फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की सालाना सूची में 59वें स्थान पर रखा गया था। टाइम्स मैगजीन ने कई बार उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है। महाकुंभ में लॉरेन पॉवेल जॉब्स के लिए ठहरने की व्यवस्था विशेष महाराजा डीलक्स कॉटेज में की गई है। वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद के शिविर में 29 जनवरी तक रहेंगी और सनातन धर्म को करीब से समझने का प्रयास करेंगी। इसके अलावा, वह 19 जनवरी से शुरू हो रही कथा की पहली यजमान भी होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed