{"_id":"63a721d180b6280e6015cd58","slug":"ap-cm-jagan-slams-tdp-chief-chandrababu-naidu-over-negative-publicity-on-state-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: जगन रेड्डी बोले- सरकार के खिलाफ नकारात्मक प्रचार का सहारा ले रहे चंद्रबाबू नायडू, पूछे ये सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: जगन रेड्डी बोले- सरकार के खिलाफ नकारात्मक प्रचार का सहारा ले रहे चंद्रबाबू नायडू, पूछे ये सवाल
Sat, 24 Dec 2022 09:29 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 24 Dec 2022 09:29 PM IST
सार
एक जनसभा को संबोधित करते हुए जगन ने कहा, हम न केवल चंद्रबाबू से लड़ रहे हैं, बल्कि टूटी-फूटी व्यवस्था, उनके मित्रवत येलो मीडिया और दत्तक पुत्र से भी लड़ रहे हैं। ये सभी विकास कार्यों की अनदेखी सरकार पर कीचड़ उछाल रहे हैं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने शनिवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख और विपक्ष के नेता एन. चंद्रबाबू नायडू की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह अपने 'येलो मीडिया' के जरिए राज्य सरकार के खिलाफ नकारात्मक प्रचार का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेड्डी ने आज यहां 124.10 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इसमें पुलिवेंदुला एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (पाडा) के जरिए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित 22.40 करोड़ रुपये का डॉ. वाईएसआर बस टर्मिनल भी शामिल है।
विज्ञापन
एक जनसभा को संबोधित करते हुए जगन ने कहा, हम न केवल चंद्रबाबू से लड़ रहे हैं, बल्कि टूटी-फूटी व्यवस्था, उनके मित्रवत येलो मीडिया और दत्तक पुत्र से भी लड़ रहे हैं। ये सभी विकास कार्यों की अनदेखी सरकार पर कीचड़ उछाल रहे हैं। उन्होंने पूछा कि वाईएसआरसीपी सरकार के विपरीत टीडीपी जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में विफल क्यों रही।
विज्ञापन
उन्होंने दोहराया कि 2024 के चुनाव में सभी 175 विधानसभा सीटों को जीतना असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि वह इस स्थिति में हैं कि लोगों को मिलने वाले लाभों के आधार उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कह सकेंगे।
जगनमोहन रेड्डी ने अपने कडप्पा जिले के दौरे के दूसरे दिन इडुपुलापाया में वाईएसआर घाट पर पूर्व मुख्यमंत्री व उनके पिता डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी को पुष्पांजलि अर्पित की।