फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur said Rahul gandhi storm of controversies, MP said, he is running agenda for some other country

Rahul Gandhi: अनुराग ठाकुर बोले- राहुल विवादों की आंधी, BJP सांसद ने कहा- वह किसी और देश के लिए एजेंडा चला रहे

Mon, 06 Mar 2023 01:54 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 06 Mar 2023 01:54 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को विवादों की आंधी बताया। कहा कि विदेशी दोस्त, विदेशी एजेंसी या फिर विदशी चैनल हो किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए विदेशी जमीन से राहुल ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है।

विज्ञापन
Anurag Thakur said Rahul gandhi storm of controversies, MP said, he is running agenda for some other country
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लंदन यात्रा पर विवाद खत्म होते नजर नहीं आ रहा है। लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए बयान पर लगातार राहुल गांधी घिरते नजर आ रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने राहुल पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें विवादों की आंधी बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विवादों की आंधी बन गए हैं। विदेशी दोस्त, विदेशी एजेंसी या फिर विदशी चैनल हो किसी का भी दुरुपयोग करके भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा अपनी नाकामी को छिपाने के लिए विदेशी जमीन से राहुल ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है।
विज्ञापन


राहुल ने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश से भारत को बदनाम करने का ठेका लिया है। उनकी भाषा, विचार और कार्यशैली संदिग्ध है। उन्होंने इसे बार-बार किया है, जब जवान शहीद हुए तो उन्होंने कहा कि कार बम विस्फोट में कुछ लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद बोले- किसी देश का एजेंडा चला रहे विवेक
भारतीय जनता पार्टी के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत की तस्वीर को जो गलत तरीके से पेश किया है। स्पष्ट है कि वह किसी अन्य देश के लिए एजेंडा चला रहा हैं। मैं आगामी सत्र में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं, क्योंकि यह बार-बार हो रहा है।

राहुल ने कैम्ब्रिज में क्या-क्या कहा? 
राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस सॉफ्टवेयर था, जिसके जरिए मेरी जासूसी होती थी। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है। विपक्ष के कई नेताओं पर झूठे केस किए गए। मेरे ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। ऐसे मामलों में केस दर्ज हुए, जो बनता ही नहीं था। जिनका कोई मतलब भी नहीं बनता था। हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।'

राहुल गांधी के संबोधन का विषय 'लर्निंग टू लिसेन इन इन 21 सेंचुरी' था। इस दौरान उन्होंने कहा, हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही। राहुल ने कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए। उन्होंने भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में निर्माण क्षेत्र में गिरावट का जिक्र किया। कहा, इस बदलाव बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने और संवाद की जरूरत है। 


भारत जोड़ा यात्रा की चर्चा भी की
राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में अपने संबोधन के दौरान भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी कई बातें कहीं। कश्मीर का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, कश्मीर में कई सालों से हिंसाग्रस्त है। सुरक्षा अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर आगाह किया लेकिन जब हम आगे बढ़े तो हजारों लोग तिरंगा लेकर आगे आए। एक व्यक्ति करीब आया उसने कुछ लड़कों की तरफ दिखा कर बताया कि वो उग्रवादी हैं। उन लड़कों ने मुझे घूर कर देखा लेकिन कुछ कर नहीं पाए। राहुल गांधी ने कहा कि यह लोगों की बात सुनने और अहिंसा की ताकत है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed