फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur claims BJP will win 300 seats in Lok Sabha Elections, said Inflation is controlled in India

Lok Sabha: अनुराग ठाकुर का दावा- 300 सीटें जीतेगी BJP, कहा- अमेरिका-यूरोप के मुकाबले भारत में महंगाई नियंत्रित

Mon, 29 May 2023 04:55 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 29 May 2023 04:55 PM IST
सार

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने जरूरतमंदों को 3.5 करोड़ घर दिए हैं। हमने 11.72 शौचालय पूरे देश में बनवाए। 9.6 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिए। 60 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज तो 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिया।

विज्ञापन
Anurag Thakur claims BJP will win 300 seats in Lok Sabha Elections, said Inflation is controlled in India
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार 2024 में भी जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि इस बार ही हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे। खेल मंत्री का कहना है कि भाजपा समाज के सशक्तिकरण विश्वास करती है न कि तुष्टिकरण में।

विज्ञापन

केंद्र सरकारी क उपलब्धियां गिनाईं
केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल साल पूरे होने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित की। ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जरूरतमंदों को 3.5 करोड़ घर दिए हैं। हमने 11.72 शौचालय पूरे देश में बनवाए। 9.6 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिए। 60 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज तो 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको दिया, फिर चाहे वह भाजपा शासित राज्य हों या फिर गैर भाजपा शासित राज्य। हमने पूरे देश में योजनाओं को लागू किया। हमने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया। 

विज्ञापन

हमारी सरकार सिर्फ जनता की सेवा करती है
अनुराग ठाकुर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि 2014 से पहले कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना लिया था। लेकिन भाजपा ने नौ सालों में सिर्फ विकास किए। कल्याणकारी योजनाएं लागू की। आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे बुनियादी संस्थाओं का निर्माण करवाया। हमारी सरकार सिर्फ जनता की सेवा करने में विश्वास करती है। लेकिन विपक्ष सिर्फ राजनीति में विश्वास करता है। इसलिए हमें पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं कि हम एक बार फिर 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता और जनता की सेवा बरकरार रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 प्रतिशत लोगों को गरीबी से उबारा
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले नियमित घोटाले उजागर होते थे। कांग्रेस ने गरीबी हटाने के लिए नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटाई। हमारी सरकार ने 27 प्रतिशत लोगों को गरीबी से उबारा है। हमने गरीबों की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनका सम्मान किया। आज हर भारतीय को लगता है कि नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार उनकी अपनी सरकार है।

दुनिया से बेहतर स्थिति हमारी
मंत्री ठाकुर ने मल्लिकार्जुन खरगे के उस दावे को भी सिरे से नकार दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महंगाई बढ़ गई है। ठाकुर ने कहा कि अगर महंगाई है तो आंकड़े लाएं और उसे स्पष्ट करें। ठाकुर ने बताया कि आज भारत में महंगाई की स्थिति अमेरिका और यूरोपीय देशों सहित तमाम विकसित देशों से बेहतर है। विश्व में जब कोई संकट नहीं था तब उस दौरान कांग्रेस शासन में 12 से 14 प्रतिशत महंगाई थी। कांग्रेस को पहले अपनी सरकार के आंकड़े देखना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed