फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anurag Thakur asks Has Rahul undergone Covid test after Himachal CM who walked in his yatra found positive

भारत जोड़ो यात्रा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल के CM कोरोना पॉजिटिव, क्या राहुल ने टेस्ट करवाया

Sat, 24 Dec 2022 05:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 24 Dec 2022 05:58 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर देश में कोविड का नया प्रसार होता है तो इसके लिए कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ठाकुर ने पूछा कि क्या कांग्रेस नेताओं ने कोविड के बारे में गलत सूचना फैलाना जारी रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Anurag Thakur asks Has Rahul undergone Covid test after Himachal CM who walked in his yatra found positive
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राजस्थान में जाकर शामिल हुए थे। वे राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पैदल चले और फिर कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन


उसके बाद क्या राहुल गांधी ने अपना कोविड टेस्ट करवाया है? दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलने के तीन दिन बाद 19 दिसंबर को सुखविंदर सिंह सुक्खू कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि क्या भारत जोड़ो यात्रा में शामिल अन्य लोगों ने अपना कोविड टेस्ट करवाया है। ठाकुर ने पूछा, क्या कांग्रेस कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करेगी? क्या एक परिवार या एक पार्टी कोविड प्रोटोकॉल से ऊपर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर देश में कोविड का नया प्रसार होता है तो इसके लिए कांग्रेस के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ठाकुर ने पूछा, क्या कांग्रेस नेताओं ने कोविड के बारे में गलत सूचना फैलाना जारी रखने का फैसला किया है। इससे पहले कांग्रेस ने वैक्सीन के बारे में भी ऐसा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed