फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anupam Kher responded on statement of Naseeruddin Shah

नसीरुद्दीन के बयान पर बोले अनुपम खेर, और कितनी आजादी चाहिए?

Sat, 22 Dec 2018 07:06 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 22 Dec 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher responded on statement of Naseeruddin Shah

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के देश में असुरक्षा के माहौल वाले बयान पर उन्हें देश भर के विभिन्न तबकों से आलोचना झेलनी पड़ी है। अब अभिनेता अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। खेर ने कहा, 'इस देश में इतनी स्वतंत्रता है कि आप सेना को गाली दे सकते हैं, वायुसेना प्रमुख के बारे में उल्टा-सीधा बोल सकते हैं और सैनिकों पर पत्थर फेंक सकते हैं।' खेर ने सवाल उठाया कि एक देश में आपको और कितनी स्वतंत्रता चाहिए? नसीरुद्दीन के बयान पर उन्होंने कहा, 'उन्होंने जो महसूस किया वह कहा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह सच हो।'

विज्ञापन
बता दें कि अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने कहा था कि इस वक्त समाज में जहर फैल चुका है। लोगों को खुली छूट मिल चुकी है। दोबारा इस जिन्न को बोतल में बंद करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे देश में डर नहीं लगता लेकिन गुस्सा आता है। अपने बच्चों के लिए फिक्र होती है क्योंकि उनका मजहब ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म टिकट की कीमतों में कमी के फैसले को खेर ने बताया एतिहासिक

फिल्मों के टिकट पर जीएसटी दरों में कमी करने के निर्णय पर अनुपम खेर ने कहा कि यह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एतिहासिक दिन है कि जीएसटी की दर को 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत किया गया। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। खेर ने कहा कि फिल्में केवल मनोरंजन के लिए नहीं होतीं, इनसे पर्यटन भी बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed