फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anupam Kher Pays Tribute To Kashmiri Pandits

कश्मीरी पंडितों पर फिर छलका अनुपम खेर का दर्द, बोले- सच्चाई कभी बहरी या गूंगी नहीं होती

Mon, 30 Apr 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Apr 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Pays Tribute To Kashmiri Pandits

प्रसिद्ध अभिनेता और अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले अनुपम खेर ने अपने ट्विटर पर एक बार फिर कश्मीरी पंडितों का दर्द साझा किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि वह कुछ लोगों की याददाश्त ताजा करने के लिए कश्मीरी पंडितों के दर्द का ब्यौरा एक बार फिर से साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि आपके बहरे या गूंगे होने से सच्चाई बहरी या गूंगी नहीं हो जाती। आपको बता दें कि इससे पहले भी कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर अनुपम खेर सार्वजनिक मंचों से आवाज उठाते रहे हैं। उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने सैकड़ों की तादाद में प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर कुणाल सिंह ने लिखा कि ‘माना राम मंदिर का मामला कोर्ट में है लेकिन कश्मीरी पंडितों का मामला सरकार के पास है , फिर भी आप चुप हैं, ये वादा भी एक जुमला ही था’।
विज्ञापन


वहीं ट्विटर यूजर विनोद गोदारा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आप मोदी जी के भक्त है ना, तो बताइये मोदी सरकार ने क्या किया? इस तरह की बहुत सी तीखी प्रतिक्रियाएं उनके ट्विटर पोस्ट के जवाब में आईं। गौरतलब है कि अनुपम खेर खुद भी एक कश्मीरी पंडित हैं। वह कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर पहले भी अपना दर्द बयां करते रहे हैं। जनवरी 2017 में विस्थापन के 27 साल होने के मौके पर उन्होंने एक कविता के जरिए अपनी बात रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेर ने ‘फैलेगा-फैलेगा हमारा मौन’ नाम से कविता साझा की थी। उन्होंने कहा था, ‘फैलेगा-फैलेगा हमारा मौन। समुद्र के पानी में नमक की तरह। नसों में दौड़ते रक्त में घुलता हुआ पहुंचेगा दिल की धड़कनों के बहुत समीप। हमारे मौन के धमाके से बड़ा उस वक्त का कोई धमाका नहीं होगा।’




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed