फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Antrix-Devas deal: CBI inquires former ISRO chief Madhavan

एंट्रिक्स-देवास मामले में पूर्व इसरो प्रमुख से सीबीआई की पूछताछ

Thu, 12 May 2016 10:45 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Antrix-Devas deal: CBI inquires former ISRO chief Madhavan
जी माधवन नायर - फोटो : Getty
सीबीआई ने इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर से सीबीआई ने पूछताछ की। सीबीआई कथित तौर पर इसरो की कॉमर्शियल इकाई एंट्रिक्स से मल्टीमीडिया कंपनी देवास को हुए 578 करोड़ के गलत लाभ के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नायर को बृहस्पतिवार की सुबह सीबीआई मुख्यालय तलब किया गया था। यहां उनसे 28 जनवरी 2005 को एंट्रिक्स कॉरपोरेशन और देवास मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए अनुबंध के बारे में विस्तार से पूछताछ की गई। इस दौरान वह अंतरिक्ष विभाग के सचिव और इसरो के अध्यक्ष थे।
विज्ञापन


एंट्रिक्स-देवास सौदे के कारण ही नायर को इसरो का अध्यक्ष पद जल्द छोड़ना पड़ा था क्योंकि जिस समय यह सौदा हुआ था उस समय वह एंट्रिक्स के गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष थे। सीबीआई ने पिछले साल इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था और देवास लिमिटेड के परिसरों की तलाशी ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed