{"_id":"64292fdb0be1dde5de088b2c","slug":"anti-toll-gate-panel-asks-voters-to-defeat-bjp-in-karnataka-assembly-poll-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Assembly Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की अपील, एंटी-टोल गेट पैनल ने किया आह्वान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Assembly Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की अपील, एंटी-टोल गेट पैनल ने किया आह्वान
Sun, 02 Apr 2023 01:16 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मंगलूरू।
पीटीआई, मंगलूरू।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Apr 2023 01:16 PM IST
सार
एंटी टोल गेट एक्शन कमेटी के संयोजक मुनीर कटिपल्ला ने एक बयान में एक अप्रैल से प्रभावी राजमार्ग टोल शुल्क को 25 प्रतिशत बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोल गेट के खिलाफ सफल आंदोलन का नेतृत्व करने वाली टोल विरोधी कार्रवाई समिति (Anti Toll Gate Action Committee) ने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों में मतदाताओं से भाजपा को हराने की अपील की है। एंटी टोल गेट एक्शन कमेटी ने सुरथकल में दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में मतदाताओं से राजमार्गों पर टोल शुल्क में भारी बढ़ोतरी के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
समिति के संयोजक मुनीर कटिपल्ला ने एक बयान में एक अप्रैल से प्रभावी राजमार्ग टोल शुल्क को 25 प्रतिशत बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना की। कटिपल्ला ने कहा कि टोल शुल्क में बढ़ोतरी ने उन लोगों पर बोझ डाला है जो पहले से ही मूल्य वृद्धि और जीवन यापन की लागत में वृद्धि से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि अब दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के चार टोल प्लाजा पर टोल शुल्क बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम लोगों को आने वाले चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने के लिए अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखानी चाहिए और सभी राजनीतिक दलों को कॉरपोरेट्स के लाभ के लिए काम नहीं करने के लिए मजबूर करना चाहिए। दक्षिण कन्नड़ जिले में केरल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग सीमा पर तलपडी में और मंगलूरू-बंगलूरू एनएच 75 पर ब्रह्मराकूटलू में दो टोल प्लाजा हैं और उडुपी में भी एनएच 66 पर हेजमाडी और सस्थाना मिलाकर दो टोल प्लाजा हैं।
विज्ञापन