फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti-Corruption Bureau seized 93 lakh cash and gold ornaments from residence Tehsildar

तेलंगाना: एसीबी ने तहसीलदार के घर मारा छापा, 93 लाख रुपये और सोने की ज्वैलरी बरामद

Thu, 11 Jul 2019 09:49 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 11 Jul 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
Anti-Corruption Bureau seized 93 lakh cash and gold ornaments from residence Tehsildar
एंटी करप्शन ब्यूरो ने कैश और सोने की ज्वैलरी बरामद की - फोटो : ANI

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक तहसीलदार के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छापेमारी की है। जिसमें एसीबी को 93.5 लाख रुपये और सोने की ज्वैलरी बरामद हुई है। यह कार्रवाई एसीबी ने चार लाख रुपये घूस लेने के मामले पर की। एसीबी ने बुधवार रात को केशमपेट मंडल के तहसीलदार वी लावण्या के घर और दफ्तर पर छापेमारी की।

विज्ञापन


विज्ञापन



बहुत ज्यादा संख्या में नोट होने के कारण एसीबी को नोट गिनने की मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। शिकायतकर्ता ममीदिपल्ली भास्कर का आरोप है कि तहसीलदार ने उनसे कुछ दिनों पहले कोल्ड ड्रिंक की दुकान खोलने की मंजूरी देने के लिए आठ लाख रुपये घूस के तौर पर मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पैसों में से पांच लाख रुपये तहसीलदार और तीन लाख रुपये ग्राम राजस्व अधिकारी को मिलने थे। शिकायकर्ता ने एसीबी की मदद लेकर इस घूसकांड का पर्दाफाश कराया। एसीबी ने तहसीलदार के आवास से मिले घूस के चार लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed