फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anti Aircraft missile fired before Mi17 V5 chopper crash in Badgam, Says Report

बडगाम हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कुछ देर पहले दागी गई थी एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल: रिपोर्ट

Fri, 29 Mar 2019 11:43 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 29 Mar 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Anti Aircraft missile fired before Mi17 V5 chopper crash in Badgam, Says Report
बड़गाम हेलीकॉप्टर दुर्घटना

27 फरवरी को भारतीय वायुसेना के एमआई 17 वी5 हेलीकॉप्टर के बडगाम में दुर्घटनाग्रस्त होने को लेकर एक नया खुलासा किया गया है। अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस दुर्घटना के ठीक पहले भारतीय सेना ने एक एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल भी दागी थी। हालांकि रिपोर्ट में यह पुष्टि नहीं की गई है कि हेलीकॉप्टर इसी मिसाइल की वजह से क्रैश हुआ था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस दुर्घटना में वायुसेना के छह अधिकारियों सहित एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जांचकर्ता सभी घटनाओं की सिलसिलेवार जांच कर रहे हैं जो उस दिन घटित हुई थीं। यह भी देखा जा रहा है कि दुर्घटना के पहले मित्र या दुश्मन की पहचान करने वाला सिस्टम चालू था या नहीं। इसमें दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

इस्रायल में बनी थी फायर की गई मिसाइल

जांचकर्ता यह भी देख रहे हैं कि मिसाइल को रोकने के लिए मिसाइल डिफेंस फ्लेम का उपयोग किया गया था या नहीं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एयर डिफेंस मिसाइल इस्रायल में निर्मित थी, जिसे पुलवामा हमले के बाद सीमा पर चल रही तनातनी को देखते हुए तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हुआ था उस दिन

बालाकोट एयर स्ट्राइक का जवाब देने के लिए 27 फरवरी को पाकिस्तान के 25 से ज्यादा लड़ाकू विमानों ने भारतीय वायुक्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। जिसका जवाब देने के लिए भारत ने सीमा पर वायु सुरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया था। पहले से जारी खुफिया अलर्ट में कहा गया था कि पाकिस्तानी जेट विमान भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए भारतीय वायुसीमा में प्रवेश कर सकते हैं।

यूएवी और हेलीकॉप्टर में गलतफहमी

इसके अलावा इस बात की भी सूचना थी कि पाक ने कुछ सशस्त्र यूएवी भी तैनात किए हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एमआई 17 वी5 हेलीकॉप्टर और यूएवी की उड़ान में समानता के कारण गलतफहमी हो गई हो। क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो संभावना थी कि पाक के ड्रोन्स भारतीय एयरबेस को निशाना बना सकते थे।

क्या एयर डिफेंस अलर्ट के बाद नियमों के पालन में हुई थी लापरवाही

रिपोर्ट में बताया गया कि जब एयर डिफेंस अलर्ट जारी होता है तो कई नियम ऐसे हैं जिनको परिवहन विमान और हेलीकॉप्टरों को पालन करना अनिवार्य होता है। उनके उड़ान का पथ भी पहले से निर्धारित होता है। इसके अलावा विमान को अपने मित्र या दुश्मन पहचान स्विच को ऑन करना होता है। जांचकर्ता उन सभी खामियों की पड़ताल कर रहे हैं जिससे यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed