फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Anpara power project

अनपरा डी को आठ साल बाद मिली पूर्ण उत्पादन की मंजिल

Wed, 28 Sep 2016 05:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अनपरा (सोनभद्र)
ब्यूरो/अमर उजाला, अनपरा (सोनभद्र) Updated Wed, 28 Sep 2016 05:22 AM IST
विज्ञापन
 Anpara power project

हजार मेगावाट वाली अनपरा डी को आठ साल बाद जाकर पूर्ण क्षमता से बिजली उत्पादन की मंजिल मिली। इसी के साथ राख बांध पर पूर्ण रूप से निर्मित देश की पहली परियोजना ने सफलतापूर्वक पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान भी रच दिया। अनपरा से लखनऊ तक जिम्मेदार खुश हैं।

विज्ञापन


2008 में निर्मित होनी शुरू हुई परियोजना से 2011 के अंत तक पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन शुरू हो जाना था। इस बात का राज्य उत्पादन निगम और भेल के बीच करार भी हुआ था लेकिन 2011 कौन कहे, परियोजना का स्ट्रक्चर खड़ा होने में ही 2015 आ गया। 
विज्ञापन


हालांकि 31 मार्च 2015 को सीएम अखिलेश यादव ने परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई का लोकार्पण कर छह माह के भीतर परियोजना की दोनों इकाइयों से एक हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का भरोसा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया

 Anpara power project

भेल के सीएमडी अतुल सोप्ती ने भी इसे दोहराया लेकिन कभी ब्वायलर तो कभी टरबाइन में आती दिक्कत ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया। जहां एमडी एपी मिश्रा ने अनपरा आकर कई बैठकें ली। 

वहीं ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल और भेल के सीएमडी के बीच लखनऊ और दिल्ली में भी कई बैठकों का दौर चला। पूर्ण उत्पादन की कई तिथियां भी तय हुई लेकिन कोई भी तिथि परिणाम नहीं दे पाई और परियोजना कब पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर आएगी, यह अभियंताओं पर छोड़ दिया गया। 

सीजीएम त्रिभुवन तिवारी टीम ने सोशर की रात परियोजना का उत्पादन हजार मेगावाट से भी अधिक ले जाकर नई इबारत रच ही दी। इसी का परिणाम था कि जो अफसर अनपरा डी के मसले पर बात करने से भी कतराते थे, वह मंगलवार को इस उपलब्धि पर इतराते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed